खाई में गिरी बारातियों से भरी कार, तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के राजगढ़-नौहराधार मार्ग पर रविवार दोपहर बाद बारात से लौट रही कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राजगढ़ के शेर गांव से बारात नौहराधार के ठठराना गांव के लिए रविवार सुबह निकली थी।
दोपहर बाद दुल्हन की विदाई के बाद बारातियों के वाहन शेर गांव लौट रहे थे। रास्ते में छुगटाली के समीप आई-20-एचपी-64बी -0164 अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला लेकिन गंभीर हालत में जख्मी हुए तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में तीन ने तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार कार में सवार सुनील कुमार (40), रघुवीर (47) निवासी शोर गांव और नवीन (23) गांव भाणत राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक निवासी कोटी और चंद्रमोहन निवासी चब्यूल गंभीर रूप से घायल हो गए।
बारात नौहराधार निवासी एवं चौपाल के एसडीएम अनिल कुमार के घर गई थी। अनिल की बहन अमिता की शादी शेर गांव के संदीप से हुई है। राजगढ़ के एसएचओ मोहर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।