फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2wheels2far campaign of amar ujala by bikers

सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश देते हुए तीन बाइकर्स पहुंचे सरचू

Fri, 09 Jun 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर लाहौल-स्पीति
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर लाहौल-स्पीति Updated Fri, 09 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
2wheels2far campaign of amar ujala by bikers

सुरक्षित ड्राइविंग व पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए तीन बाइकर्स शुक्रवार को हिमाचल-जम्मू सीमा पर सरचू पहुंचे। जबकि दो युवा बाइकर्स वेल्डिंग टूटने से जिंगजिंग बार में बाइक की वेल्डिंग टूटने से वापस जिस्पा लौट गए।

विज्ञापन


पांचों युवा बाइकर्स अमर उजाला और टू व्हीलस टू फार के सांझा साहसिक अभियान के तहत लेह तक जागरूकता फैलाने के लिए निकले हैं। 

युवा बाइकर्स शुक्रवार को लाहौल घाटी में पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए जिस्पा पहुंचे। इस दौरान जाहलमा में युवा बाइकर्स के पहुंचने पर जिप सदस्य सुदर्शन जस्पा, जाहलमा पंचायत के उपप्रधान रंजीत सिंह, नालडा पंचायत प्रधान सरोज ठाकुर ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सुबह पांचों बाइकर्स जिस्पा से सरचू की ओर निकले, लेकिन बीच में जिंगजिंग बार के समीप बाइक की वेल्डिंग टूटने से दो युवा आगे नहीं बढ़ पाए। सरचू जाते समय दरास में युवाओं ने अन्य बाइकर्स को हेलमेट पहन कर ही ड्राइव करने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप के लीडर मनीष ने बताया कि सरचू जाते समय जगह जगह लोग प्लास्टिक की बोतल व अन्य कूड़ा-कचरा खुले में फेंक देते हैं। लेह की तरफ बाइकर्स भी जाते हैं, लेकिन इस दौरान यातायात नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता है।


इन दोनों मुद्दों पर दरास में युवाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बाइक का रिपेयर कार्य पूरा करवा अब वह शनिवार सुबह जिस्पा से जल्दी निकल कर अन्य तीन युवाओं को सरचू मिलेंगे और अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed