{"_id":"e62502acd61a64ebbca4edcc8c8874bd","slug":"265-ayurveda-officers-got-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"265 आयुर्वेद अधिकारियों को प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
265 आयुर्वेद अधिकारियों को प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 22 May 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 265 आयुर्वेद अधिकारियों को वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी का पदनाम और लाभ देने का निर्णय लिया है। विभाग में यह व्यवस्था पहली बार की गई है। इससे पहले यह पद अस्तित्व में नहीं था।
विज्ञापन
प्रदेश आयुर्वेद विभाग के विशेष कार्य अधिकारी तथा प्रदेश आयुर्वेद मेडिकल अधिकारी संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। संघ ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है। सरकार ने यह निर्णय बीते दिन लिया है।
विज्ञापन
संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा. दिनेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से दिल्ली में मिले प्रतिनिधिमंडल ने सरकार का इस कदम को उठाने के लिए विशेष धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
डा. दिनेश कुमार के अलावा उनके साथ संघ के महासचिव डा. अरुण चंदन भी विशेष रूप से मौजूद हुए। डा. दिनेश कुमार ने शुक्रवार को इस भेंट के बाद कहा कि कुल 1165 में से 265 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बनाना वास्तव में एक कारगर कदम है।
इससे अब इन वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों का ग्रेड पे 5400 से बढ़कर 6000 रुपये हो गया है। इसका लाभ वर्ष 1996 तक कमीशन या बैच आधार पर लगे अधिकारियों को मिला है।
संघ के नेताओं ने प्रधान सचिव आयुर्वेद, निदेशक आयुर्वेद सहित अन्य लोगों का आभार जताया है। वरिष्ठता का लाभ इन अधिकारियों को 2012 से दिया जाएगा।