{"_id":"5877257a4f1c1b8327ba8625","slug":"25-thousand-rupee-award-to-hrtc-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC चालकों ने किया ऐसा काम केंद्रीय मंत्री ने दिया इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC चालकों ने किया ऐसा काम केंद्रीय मंत्री ने दिया इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के दो चालकों चंबा डिपो के जसवंत सिंह और रिकांगपिओ डिपो के कर्म सिंह को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रत्येक को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। दिल्ली में केंद्रीय सड़क, उच्च मार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद की 17वीं बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें इनाम की घोषणा की गई। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इस अवसर पर हिमाचल में परिवहन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए परिवहन के वैकल्पिक माध्यमों की संभावनाओं का सुझाव दिया, क्योंकि राज्य में सड़कें यातायात का मुख्य साधन हैं। उन्होंने परवाणू से शिमला के लिए रज्जू मार्ग का प्रस्ताव रखा और जल परिवहन के विकास के लिए राज्य के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में जान की क्षति को कम करने तथा दुर्घटना पीड़ितों को बचाने के लिए पर्वतीय राज्यों को विशेष सहायता प्रदान करने पर बल दिया। बाली ने कहा कि सड़कों पर ब्लैक स्पॉट्स में सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के और बेहतर उपाय सीखने के लिए मंत्रियों के समूह का दूसरे देशों में दौरे का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन