फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 additional eco tourism sites will be developed in Himachal

हिमाचल में विकसित होंगे 25 अतिरिक्त इको टूरिज्म स्थलः जयराम ठाकुर

Wed, 13 Jun 2018 08:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अलेउ कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, अलेउ कुल्लू Updated Wed, 13 Jun 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
25 additional eco tourism sites will be developed in Himachal

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सूबे में 3 इको टूरिज्म हब और 25 अतिरिक्त इको टूरिज्म स्थल विकसित किए जाएंगे। पहले ही 113 इको टूरिज्म चयनित किए गए हैं। इन स्थानों में पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन


यहां टेंट और लॉग हट बनाए जाएंगे। कहा कि केरल की तर्ज पर पर्यटन को विकसित करने के लिए प्लान बनाया जाएगा। थर्मोकोल के बाद कागज वाली प्लेट को लेकर भी विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


मनाली के अलेउ में इको टूरिज्म पर 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ से मनाली के लिए सप्ताह में दो दिन हेली टैक्सी चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 इको पर्यटन सर्किट तैयार किए गए

25 additional eco tourism sites will be developed in Himachal

इसे सप्ताह में तीन दिन करने की योजना बनाई जा रही है। वन भूमि पर निर्माण को लेकर प्रक्रिया जटिल है। ऐसे में व्यवाहारिक सोचने की जरूरत है। कहा कि इको पर्यटन समिति, पर्यटन विभाग तथा पर्वतारोहण मनाली के समन्वय से 10 स्थानों को साहसिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

31 इको पर्यटन सर्किट तैयार किए गए हैं और इन्हें स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजा जाएगा। राज्य में प्राकृतिक पार्कों तथा हर्बल बागानों को विकसित किया जा रहा है। इको पर्यटन गतिविधियां शुरू करने के लिए 50 वन विश्राम गृहों को उपयोग में लाया जा रहा है।

इको पर्यटन को ग्रामीण जीवन, संस्कृति तथा परम्पराओं के साथ जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। कहा कि इको पर्यटन में ट्रैकिंग, माउंटेन बाईकिंग, रिवर राफ्टिंग, स्कींइंग, हैली स्कींइंग, कैंपिंग, पहाड़ों पर चढ़ना, पक्षियों के देखना इत्यादि जैसे अनेक घटक शामिल किए जा सकते हैं।

उन्होंने राज्य में ईको पर्यटन विकास का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को सौंपा। इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, अंतररराष्ट्रीय पहलवान दिलीप सिंह राणा, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री राम सिंह, जिला परिषद सदस्य सीता राखा, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी व अन्य मौजूद रहे। 

प्राकृतिक व साहसिक पर्यटक की संभावना : केज अल्फांस 

25 additional eco tourism sites will be developed in Himachal

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फांस ने कहा कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावना है। जिसके न्याय संगत दोहन की आवश्यकता है। भारत के प्रत्येक क्षेत्र की अपने आप में एक अलग पहचान है और प्रत्येक क्षेत्र पर्यटकों को आश्चर्य में डालता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक एवं साहसिक पर्यटन की अपार संभावना है। प्रदेश में पर्यटन संभावनाओं के दृष्टिगत निजी उद्यमियों को शामिल कर बड़े स्तर पर दोहन किया जाएगा। 

साइकिल के लिए भी विकसित किए जाएंगे ट्रैक 
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सूबे के ट्रैकिंग रूटों का दुरूस्त किया जाएगा। ताकि पर्यटक प्रकृति का आनंद उठा सकें। कहा कि साइकिल के लिए भी ट्रैक के लिए विकसित किए जाएंगे। ट्रैकिंग रूटों पर पर्यटकों का रूझान लगातार बढ़ता जा रहा है।

अटल के अस्पताल में उपचाराधीन होने लगा सदमा : जयराम

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेलें संस्थान मनाली में मंगलवार को पहुंचते ही सीएम जयराम ठाकुर की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहा वाजपेयी की पुरानी यादें ताजा हो गई। सम्मेलन में संबोधन के दौरान पूर्व पीएम अटल की कविताओं का याद करते हुए सीएम ने उनकी खूब चर्चा की।

उनका स्वास्थ्य खराब होने पर एम्स में भर्ती होने की खबर पर उन्होंने सदमा लगने की बात कही। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने अटल की तारीफ करते हुए पुराने किस्से साझा किए। कहा कि वह अटल के दौर को कभी नहीं भूला सकते हैं।

जिस पर ऑडोटॉरियम में वह अभी खड़े हैं वहां पूर्व पीएम वाजपेयी कई बैठकें ले चुके हैं और यहां खड़े होते ही सब कुछ याद आ रहा है। हालांकि अब वह सक्रिय राजनीति में नहीं है। लेकिन पार्टी में दो नेता अटल बिहारी वाजपेयी व नरेंद्र मोदी की को कोई कभी भी नहीं भूला सकते हैं।


 

हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं वाजपेयी

25 additional eco tourism sites will be developed in Himachal

वर्तमान में पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम वाजपेयी के सपने रोहतांग टनल समेत अन्य  महत्वपूर्ण कायाेऱ्ं को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से वाजपेयी के स्वास्थ्य शीघ्र ठीक होने की कामना की और कहा कि वह जल्द स्वस्थ्य होकर घर पहुंचेंगे।

सम्मेलन के दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी पूर्व पीएम वाजपेयी को खूब याद किया। जबकि केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री केजे अल्फांस ने भी पूर्व पीएम वापजेपी के संबोधन वाले मंच पर खुद को बैठना गौरान्वित करने वाला बताया।

गौर रहे कि मनाली का प्रीणी में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का दूसरा घर है। वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। उनके स्वस्थ्य न होने की सूचना से ग्रामीण भी सदमें में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed