फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   24 Nomination for EC member election

ईसी कोर्ट और सदस्य के लिए 24 ने भरे नामांकन

Wed, 01 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
24 Nomination for EC member election
विवि में चुनाव को लेकर फिर सरगर्मियां तेज, आठ सितंबर को होगा दोनों पदों के लिए मतदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विवि प्रशासन द्वारा तय किए शेड्यूल के अनुसार विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद सदस्य और विवि कोर्ट सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। ईसी और कोर्ट सदस्य के लिए 8 सितंबर को होने वाले मतदान में विवि के 855 गैर शिक्षक कर्मचारी मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। सुबह 11 से 4 बजे तक मतदान होगा।
बुधवार को इन दोनों पदों के लिए 24 कर्मचारी नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें कोर्ट के 11 और ईसी सदस्य के लिए 13 पर्चे भरे गए। विवि में सक्रिय तीनों कर्मचारी गुटों के सदस्यों ने निर्वाचन अधिकारी एवं विवि के कुलसचिव कार्यालय में नामांकन पत्र भरे। इन पदों के लिए दस-दस नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

दो सितंबर को दो बजे छंटनी के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। निर्वाचन अधिकारी कुलसचिव सुनील शर्मा ने बताया कि दोनों पदों के लिए 24 कर्मचारियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारी नेताओं में ईसी सदस्य के लिए तेज राम शर्मा, राज कुमारी और सुनील दत, कोर्ट सदस्य के लिए देविंद्र कुमार, नीम चंद, मुकेश कुमार ने नामांकन पत्र भरे हैं। भाजपा विचारधारा के कर्मचारियों में ईसी सदस्य के लिए बिपन कुमार, कुलदीप कुमार, महेश कुमार और प्रेम राज ने नामांक न भरे। कोर्ट सदस्य के लिए चैतावर सिंह, जोगिंद्र कुमार, लेहणु राम और राजेंद्र सिंह ठाकुर ने पर्चे भरे। माकपा विचारधारा के कर्मचारियों में ईसी और कोर्ट दोनों पदों के लिए नरेश शर्मा, रामलाल और राज कुमार राणा ने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस-माकपा मिलकर लड़क सकते हैं चुनाव
शिमला। ईसी और कोर्ट सदस्य के चुनाव कांग्रेस और माकपा समर्र्थित कर्मचारी मिलकर लड़ सकते हैं। इससे पहले गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव भी इन दोनों गुटों ने मिलकर लड़ा था। हालांकि कांग्रेस और माकपा ने अलग-अलग दोनों पदों के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। चार सितंबर को नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed