{"_id":"ec2f429b81c46cab8db5b375fcfe7e73","slug":"24-770-applications-for-27-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 पदों के लिए 24770 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 पदों के लिए 24770 ने किया आवेदन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 28 May 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बेरोजगारों की लंबी फौज खड़ी है। एचपीएसएसएसबी के 27 पदों के लिए 27 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। एक पद के लिए सैकड़ों लाइन में हैं। क्लर्क की इस लिखित परीक्षा में कुल 24 हजार 770 उम्मीदवार बैठेंगे।
विज्ञापन
महज 28 पद भरे जाने हैं। एक पद के लिए 884 में मुकाबला होगा। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर यह परीक्षा करवाने जा रहा है। अहम पहलु एक और भी है।
इस पद के लिए 1300 से ज्यादा आवेदन रद्द भी हो चुके हैं। बोर्ड ने छंटनी और दूसरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 24 हजार 770 उम्मीदवारों को रोलनंबर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
एक जून को होगी परीक्षा
परीक्षा एक जून को होगी। परीक्षा के माध्यम से क्लर्क के 28 पद भरे जाने है। 28 पदों के लिए 24 हजार 770 उम्मीदवार। साफ है कि बेरोजगारों को लाइन लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
इधर, इस बारे में बोर्ड के चेयरमैन जेके चौहान का कहना है कि बोर्ड की ओर से 24,770 उम्मीदवारों को रोल नंबर जारी कर दिए गए है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी को रोलनंबर न मिले हो तो वह बोर्ड की साइट पर से रोलनंबर डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार को दो पासपोर्ट साइज के फोटो परीक्षा केंद्र में साथ लाने होंगे।