फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   23 thousand people from outside states in Himachal amid lockdown

लॉकडाउन के बीच हिमाचल में बाहरी राज्यों से पहुंचे 23 हजार लोग

Tue, 28 Apr 2020 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Apr 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
23 thousand people from outside states in Himachal amid lockdown
मैहतपुर बार्ड पर वाहनों की कतारें - फोटो : अमर उजाला

पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार हिमाचल में पिछले तीन दिन में दूसरे राज्यों से 22946 लोग दाखिल हुए हैं। इनमें ऊना में सबसे ज्यादा 2765 वाहनों में 12579 लोग, जबकि कांगड़ा में 2180 वाहनों में 6733 लोग और बद्दी में 948 वाहनों में 2852 लोग पहुंचे। सरकार का प्रवेश करने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग का दावा है। बताया कि इस मियाद के दौरान सीमांत क्षेत्रों से इन लोगों ने 6811 वाहनों के साथ प्रवेश किया।

विज्ञापन


सोलन से 205 वाहनों में 543 लोगों, शिमला में 115 वाहनों में 194 लोगों, सिरमौर में 94 वाहनों में 171 लोगों,  चंबा में 25 वाहनों में 72 लोगों और बिलासपुर में 64 वाहनों में 217 लोगों ने प्रवेश किया। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि वाहनों और लोगों के प्रवेश के दौरान जानकारी दर्ज की जा रही है। साथ ही सभी को होम क्वारंटीन रहने की हिदायत और आरोग्य ऐप अपने मोबाइल फोन में अपलोड कर सही जानकारी देने को कहा जा रहा है। जो लोग होम क्वारंटीन तोड़ेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed