फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा, आज से केल्टी को मिलेगा रोज पानी

केल्टी दो हफ्ते बाद पहुंचा नगर निगम का पानी, आज से रोज मिलेगी सप्लाई

Wed, 15 May 2019 11:34 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा, आज से केल्टी को मिलेगा रोज पानी
- फोटो : अमर उजाला

शहर से सटे केल्टी इलाके में पानी की सप्लाई शुरू हो गई। आईपीएच विभाग की ओर से इस क्षेत्र के लिए 650 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम भी पूरा कर लिया है। मंगलवार शाम इसकी टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग के समय स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। टैंक के लिए पानी की सप्लाई आता देख सभी खुशी से झूम गए। आईपीएच विभाग का कहना है कि बुधवार से लोगों को नियमित पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि अब इलाके में रोज पानी दिया जाएगा। हालांकि, विभाग पहले मंगलवार दोपहर से ही पानी की सप्लाई देने के दावे कर रहा था। लेकिन मौके पर लाइन बिछाने का काम देर शाम तक पूरा हो पाया। इसके बाद पानी की सप्लाई दी गई। स्थानीय लोगों के लिए राहत यह रही कि विभाग ने टैंकरों से अपने टैंक को भरा और सुबह के समय पानी की सप्लाई दी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी गंगाराम, वंदना, सुनील, प्रकाश ने बताया कि सुबह के समय सप्लाई थोड़ी मिली थी। लोगों ने तीन से चार बाल्टियां भर ली। दिन के समय भी आईपीएच के टैंकर सप्लाई लेकर पहुंचे। लोगों को पीने लायक पानी की सप्लाई दी गई। अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। बुधवार से रोज पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आईपीएच पर खड़े किए सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग जिस सोर्स के सूखने की बात कह रहा है, दरअसल वहां अब भी काफी पानी है। विभाग की लापरवाही के चलते यह पानी टैंक तक नहीं पहुंच पा रहा। सोमवार शाम इलाके के कुछ लोग नाले में पहुंचे और पानी टैंक तक पहुंचाया। लोगाें ने केल्टी तक बिछी लाइनों में हो रही लीकेज को भी ठीक किया जिसके बाद केल्टी टैंक तक पानी की सप्लाई शुरू हो गई।


हालांकि, पानी की सप्लाई कम है, लेकिन लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग जानबूझकर यह अफवाह फैला रहा है कि सोर्स सूख गया है। सोर्स अभी सूखा नहीं है और यहां काफी पानी मौजूद है। विभाग का कहना है कि सोर्स में पानी बहुत कम है। सोर्स के नजदीक आईजीएमसी नाले में जो थोड़ा बहुत पानी है, वह पीने लायक है या नहीं, इसका पता नहीं। इसको लिफ्ट करने से कहीं बीमारी न फैले, इसीलिए पहले इसे चेक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed