फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गोल मार्केट में दुकान से मोबाइल सामान और नकदी ले उड़े चोर

गोल मार्केट में दुकान से मोबाइल सामान और नकदी ले उड़े चोर

Sun, 31 Mar 2019 10:31 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस आए दिन चोर, लुटेरों और हत्यारों की धरपकड़ कर रही है। इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बरोटीवाला थाना के तहत गोल मार्किट स्थित एक दुकान से चोरों ने मोबाइल और एस्सेरी सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। यहां चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुकान की दीवार को तोड़ डाला और इस वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बालकृष्ण पुत्र हरिराम निवासी गांव झाड़माजरी डाकघर बरोटीवाला ने बताया कि उसकी गोल मार्किट में करियाना और मोबाइल की दुकान है। हर रोज की तरह वह दुकान को बंद करके शाम को शिवालिक नगर अपने घर चला गया। रविवार सुबह जब दुकान पहुंचा तो शट्टर खोलने के बाद देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा था। दुकान की पिछली साइड की दीवार टूटी थी। इससे अज्ञात लोग दुकान के भीतर घुसे और सामान चोरी करके ले गए। दुकान की जांच करने पर पता चला कि दुकान से मैमोरी कार्ड, मोबाइल, चार्जर, डैमो फोन, मोबाइल फोन के अलावा करीब 20 हजार की नकदी चोरी हो गई है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed