फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बर्फबारी से पहले हटेंगे शहर से खतरनाक पेड़

बर्फबारी से पहले शहर से खतरनाक पेड़ कटवा देगा नगर निगम

Fri, 16 Nov 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Nov 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से पहले हटेंगे शहर से खतरनाक पेड़

शहर में हिमपात से पहले खतरनाक पेड़ों को हटा दिया जाएगा। ढहने की कगार पर पहुंच चुके इन पेड़ों को हटाने के लिए नगर निगम ने मुहिम शुरू कर दी है। बर्फबारी के दौरान कमजोर पेड़ गिर जाते हैं जिससे लोगों की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। लेकिन लोग सवाल कर रहे हैं कि अब तक निगम ने कदम क्यों नहीं उठाए।

विज्ञापन


नगर निगम शहर में लोगों के लिए खतरनाक बन चुके पेड़ों को हटाने जा रहा है। नगर निगम दावा कर रहा है कि बर्फबारी से पहले पेड़ों को हटा दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों को नगर निगम के पार्षद के माध्यम से 20 नवंबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद 20 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे स्पेशल केस बनाकर भेजा जाएगा। शहर मे अभी भी ऐसे दर्जनों पेड़ है जो घरों पर खतरा बनकर मंडरा रहे है। इसके अलावा कई ऐसे पेड़े है जिनकी शाखाओं से बिजली की तारों के टूटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम घरों और बिजली की तारों पर खतरा बन चुके पेड़ों को कटवाने जा रहा है। इसके अलावा इनकी वजह से बर्फबारी के मौसम में बिजली भी गुल नहीं होगी। इसके लिए लोगों को पार्षदों के माध्यम से आवेदन करने को कहा गया है। लोग 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।


इस बारे में पार्षदों को भी सूचित कर दिया है। नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि पार्षद जल्द से जल्द इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। कमेटी की टीम मौके पर जाकर इनका निरीक्षण करेगी और हटाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed