{"_id":"5b688d9d4f1c1b54638b6bcd","slug":"21533578653-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा में सड़क पर गिरा पेड़, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा में सड़क पर गिरा पेड़, यातायात बाधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में पेड़ों के गिरने का सिलसिला जारी है। नाभा के पास सड़क के बीचोेंबीच एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगों को चोटेें नहीं आईं। हालांकि, इस दौरान पेड़ गिरने से टेलीफोन की तारों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे 103 टनल से नाभा मार्ग पर एक पेड़ केेबल की तारों पर गिर गया। इसके कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा एक खंभे सहित केबल की तारों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पार्षद सिमी नंदा ने पेड़ गिरनी की सूचना फौरन शहरी वन विभाग को दी।
विज्ञापन
हालांकि, वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और पेड़ को सड़क से हटाने में जुट गए। पार्षद सिमी नंदा ने बताया कि क्षेत्र में तीन और खतरनाक बन चुके सूखे पडे़ गिरने की कगार पर हैं। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि इन पेड़ों को जल्द हटा दिया जाए। इधर, शहरी वन विभाग के डीएफओ इंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन