फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   लगातार बारिश से एक्शन में पीडब्लयूडी विभाग, भूस्खलन से शहर से सटे दर्जनों रूट प्रभावित

शहर से सटे एक दर्जन से अधिक रूटों पर भूस्खलन

Sun, 29 Jul 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Jul 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
लगातार बारिश से एक्शन में पीडब्लयूडी विभाग, भूस्खलन से शहर से सटे दर्जनों रूट प्रभावित

भारी बारिश से शहर से सटे एक दर्जन से ज्यादा बस रूट प्रभावित रहे। जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा आने से बसें समय पर अपने गंतव्यों को रवाना नहीं हो सकीं। लगातार बारिश के बाद हो रहे नुकसान के चलते लोक निर्माण विभाग भी एक्शन में आ गया है। विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। लोनिवि ने अपने कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर आने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लगातार बारिश से शहर से सटे करीब एक दर्जन रूट भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को मैहली-शोघी, संजौली-ढली, मैहली-जुन्गा और शिमला-धामी के कई रूटों पर भूस्खलन हुआ। मैहली-जुन्गा रूट पर करीब आठ, मैहली-शोघी पर 13 जगह और संजौली-ढली मार्ग पर तीन जगह पर मलबा गिरने से यह मार्ग अवरुद्ध रहा। इन रूटों पर सुबह के समय ही भूस्खलन के कारण शिमला को आने वाली बसें कुछ समय के लिए फंस गईं। हालांकि लोनिवि की मशीनरियां और कर्मचारियों सुबह से ही सड़कों पर हुए भूस्खलन को हटाने में लग रहे। इसके बाद रूटों पर वाहनों को रवाना किया गया। कई जगहों पर दोपहर बाद रूटों को चालू किया गया।
विज्ञापन


मैहली-शोघी और मैहली-जुन्गा और शिमला-धामी सड़क पर लोनिवि ने छह जेसीबी मौके पर तैनात की है। इसके अलावा संजौली-ढली मार्ग पर दो रोबोर्ट तैनात किए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि भूस्खलन से एक दर्जन से ज्यादा रूट प्रभावित हुए हैं। दोपहर बाद तक भूस्खलन वाले मार्गों को वाहनों के लिए खोल दिया है। इसके अलावा कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed