फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बद्दी एक

बद्दी एक

Fri, 15 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
बद्दी एक
नप का किराया न दिया तो दुकानों से होंगे बेदखल
विज्ञापन

नालागढ़ नगर परिषद ने किराया न चुकाने वाले दुकानदारों को जारी किए नोटिस, 52 लाख रुपये पड़ा है बकाया
कुछ दुकानदारों के पास पांच लाख से अधिक लेनदारी
संतोष कुमार
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)।
नगर परिषद नालागढ़ अरसे से दुकानों का किराया अदा न करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई करने जा रही है। नप ने किराया न चुकाने वालों को नोटिस जारी कर जल्द अदायगी करने की हिदायत दी है। नगर परिषद नालागढ़ ने बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई करने हुए 34 दुकानदारों को पब्लिक प्रोमिसिज एक्ट के तहत नोटिस जारी किए हैं। इनमें से कुछ एक दुकानदार ऐसे भी हैं जिनके के पास नप का 1 से दो लाख रुपये का किराया बकाया है। डिफाल्टरों में अठारह दुकानदारों से किराये की वसूली को लेकर नप अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी
में है। किराया अदा न करने वाले दुकानदारों से दुकानों का स्वामित्व छीना जा सकता है।
नगर परिषद ने इन बकायादारों से करीब 52 लाख रुपये की राशि वसूलनी है। परिषद के 34 बकायादार ऐसे हैं, जो परिषद की करीब 52 लाख रुपये की धनराशि दबाए बैठे हैं। बताया जाता है कि परिषद के बकायादारों में 16 ऐसे हैं जिनका किराया 50 हजार से अधिक हो चुका है। 13 किराएदार ऐसे हैं जिन्होंने एक लाख से अधिक की राशि बतौर किराया अदा करनी है। दो लाख तक का किराया दबाए बैठे पांच दुकानदार हैं।
विज्ञापन


सालाना 1.41 करोड़ आता है किराया
नगर परिषद के तहत 438 दुकानें आती हैं। इसमें लीज वाली 81 दुकानें भी शामिल हैं और शेष 357 दुकानें किराये पर दी गई हैं। परिषद को इन दुकानों से सालाना 1.41 करोड़ रुपये की आमदनी होती है। परिषद को भी दुकानों के किराये से ही आय होती है जिसे परिषद विभिन्न विकासात्मक कार्यों और शहर के विकास पर खर्च करती हैं। लेकिन इन किराएदारों के किराया न देने से परिषद को आय नहीं हो रही है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराया न दिया तो दुकान से होंगे बेदखल
नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि कई दुकानदार किराया जमा कर रहे हैं। लेकिन कुछ नोटिसों के बावजूद किराया जमा नहीं कर रहे। नोटिस के बावजूद अगर किराया अदा नहीं किया जाता है तो ऐसे दुकानदारों को बेदखली नोटिस जारी किए जाते हैं। इसके बाद भी दुकानदार दुकान खाली न करें तो फिर अदालत में मुकदमा चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed