{"_id":"5a242abb4f1c1b001c8b6965","slug":"21512319675-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंक में शुरू हुई स्केटिंग, युवाओं ने की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंक में शुरू हुई स्केटिंग, युवाओं ने की मस्ती
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग का दौर शुरू हो गया है। स्केर्ट्स के लिए रविवार से रिंक को खोल दिया गया है। पहले दिन सुबह के समय 20 लोगों ने स्केटिंग का लुत्फ उठाया। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण शाम के समय स्केटिंग नहीं हो पाई।
सुबह भी आधा घंटा कम स्केटिंग हो पाई है। शनिवार को सफल ट्रायल के बाद रिंक को स्केर्ट्स के लिए खोला गया था। रविवार सुबह आठ से दस बजे तक लोगों ने स्केटिंग का लुत्फ उठाया। आने वाले दिनों में यदि मौसम साफ रहता है तो रिंक में सुबह के अलावा शाम साढ़े पांच से आठ बजे तक भी स्केटिंग के सेशन करवाए जाएंगे। आइस स्केटिंग क्लब के सचिव भूवनेश बंगा ने बताया कि इस बार क्लब के करीब 200 सदस्य हैं। आने वाले दिनों में मौसम को देखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। क्लब से सदस्यता का दौर अभी जारी है। स्थानीय लोग और पर्यटक एक सेशन में भी स्केटिंग के लिए पहुंच सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये फीस रखी गई है। इस बार फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। उम्मीद है कि इस बार लोग ज्यादा दिनों तक स्केटिंग का मजा ले सकेंगे।
दक्षिण एशिया का इकलौता ओपन ईयर स्केटिंग रिंक
शिमला का आईस स्केटिंग रिंक दक्षिण एशिया का एकमात्र ओपन ईयर स्केटिंग रिंक है जहां प्राकृतिक तौर पर बर्फ जमाई जाती है। 1920 में स्थापित इस रिंक में हर साल विंटर कार्निवाल भी मनाया जाता है। इसके अलावा यहां कई राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा चुकी हैं। सामान्यता दिसंबर से लेकर फरवरी तक यह रिंक स्केटिंग के लिए खुला रहता है।