फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रामपुर स्कूल बना ओवरआल विजेता

रामपुर स्कूल बना ओवरआल विजेता

Fri, 11 Aug 2017 09:23 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
रामपुर स्कूल बना ओवरआल विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
ज्यूरी में आयोजित छात्र वर्ग की अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में रामपुर खंड के 32 स्कूलों से आए 550 छात्र खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीपीएस नंदलाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। स्कूल के प्रधानाचार्य विनय सिंह नेगी ने मुख्यातिथि को टॉपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामपुर स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरआल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में क्याओ पहले, मझोली दूसरे, जबकि वरिष्ठ वर्ग में रामपुर ने पहला और ज्यूरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी के कनिष्ठ वर्ग में निरथ प्रथम, मझोली द्वितीय, वरिष्ठ वर्ग में धारगौरा प्रथम और सराहन स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में दोफदा ने पहला और रामुपर ने दूसरा, बैडमिंटन में तकलेच प्रथम और रामपुर द्वितीय, एकल गान में ज्यूरी प्रथम और रामपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समूहगान में रामपुर प्रथम रहा। लोकनृत्य में सरपारा प्रथम और रामपुर स्कूल द्वितीय, मार्चपास्ट में मझोली स्कूल ने पहला स्थान झटका। ब्लॉक प्रभारी जगत सिंह जोगटा एवं खंड समन्वयक एमसी ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। समारोह में स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का आयोजन किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान ज्यूरी पंचायत प्रधान अशोक नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण चंद, सोहन लाल वर्मा, विशाल शर्मा, ज्योति लाल, जगत जोक्टा, हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ के राज्य उपाध्यक्ष संजय नेगी, सुभाष रांझा, वीर सिंह मेहता, चंद्र बदरेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed