फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   2050 schools from Primary to Senior Secondary to be made Chief Minister Schools of Excellence

CM Sukhu: हिमाचल में अध्यापन के 35 दिन और बढ़ेंगे, गेस्ट लेक्चरर होंगे भर्ती

Sat, 18 Nov 2023 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Nov 2023 11:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गेस्ट लेक्चरर योजना शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
2050 schools from Primary to Senior Secondary to be made Chief Minister Schools of Excellence
ओकओवर शिमला में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम। - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

हिमाचल के स्कूलों में अब अध्यापन दिवस 35 दिन और बढ़ेंगे। सरकार ने अध्यापन दिवस 185 से बढ़ाकर 220 करने का फैसला किया है। शुक्रवार को ओकओवर में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एक शैक्षणिक सत्र में 220 अध्यापन दिवस सुनिश्चित करने के लिए जल्द कैलेंडर तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गेस्ट लेक्चरर योजना शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन लेने और चयन के बाद उन्हें रिक्त पदों वाले स्कूलों में एक साल के लिए तैनात करने संबंधी प्रावधान किए जाएंगे। योजना का एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सीएम ने कहा कि वर्ष 2026-2027 तक प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के 2,050 स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। 31 दिसंबर तक स्कूलों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


नए शैक्षणिक सत्र से एक्सीलेंस स्कूल गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर साबित होंगे। राज्य में सरकारी क्षेत्र में अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम भी शुरू होगा। सरकारी स्कूलों में छह वर्ष की आयु में पहली कक्षा में दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर पांच स्कूल किए जाएंगे सम्मानित 
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों का प्रमुख दायित्व विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना है और उन्हें दायित्व का निर्वहन करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। पहली नियुक्ति पर अध्यापकों को अनिवार्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बेहतर कार्य करने वाले स्कूलों, अध्यापकों को सरकार प्रोत्साहित करेगी। जिला स्तर पर 5 स्कूल सम्मानित होंगे। गोहर, धर्मपुर, बंगाणा में अटल आदर्श विद्यालय अगले साल से संचालित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed