{"_id":"5cdb01b5bdec2207514f2c97","slug":"201557856693-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम पार्षदों को अपने वार्ड के बाहर भी करना पड़ेगा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम पार्षदों को अपने वार्ड के बाहर भी करना पड़ेगा प्रचार
Wed, 15 May 2019 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
विधायक अनिरुद्ध सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के पार्षदों को अब अपने वार्ड से बाहर निकलकर मंडल स्तर पर भी चुनाव प्रचार करना पड़ेगा। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने पार्षदों को मंडल स्तर पर होने वाली सभी रैलियों और सभाओं में पहुंचने को कह दिया है। कांग्रेस ने कसुम्पटी मंडल के बाकायदा विधायक अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता वाली प्रचार कमेटी बनाई है जिसमें इस विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षदों और पूर्व पार्षदों को प्रचार का जिम्मा दिया है।
विज्ञापन
17 मई तक इन सभी पार्षदों को प्रचार करने के लिए कह दिया है। इसी तरह कांग्रेस ने शिमला ग्रामीण और शहरी इलाके के पार्षदों को भी प्रचार तेज करने को कहा है। स्टार प्रचारकों की रैलियां होने की स्थिति में पार्षदों को जिले से बाहर भी प्रचार के लिए जाना पड़ेगा। उधर भाजपा ने भी मंडल स्तर पर प्रचार के लिए पार्षदों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पार्षदों को रोज अपने वार्ड में भी प्रचार करना होगा। दोनों ही पार्टियों के पार्षद अब मतदाताओं को मतदाता पहचान रसीद भी बांट रहे हैं। इस रसीद में संबंधित मतदाता का पोलिंग बूथ का नाम, मतदाता संख्या आदि दिया गया है। मतदाता को वोटिंग के दिन अपनी मतदाता संख्या या पोलिंग बूथ के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
गृह क्षेत्र में भी चल रहा प्रचार
शहर में नगर निगम के कई ऐसे पार्षद हैं जो मूलत: दूसरे जिले या विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन्हें अपने गृह क्षेत्र में भी प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है। शहर में ज्यादातर पार्षद अपर शिमला से संबंध रखते हैं। इन्हें अपने गृह इलाके में होने वाली रैलियों में भी बुलाया जा रहा है।