फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   येलो लाइन लगाकर 1500 वाहनों को पार्किंग सुविधा देगा निगम

येलो लाइन लगाकर सैकड़ों वाहनों को पार्किंग सुविधा देगा नगर निगम

Sun, 24 Mar 2019 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Mar 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
येलो लाइन लगाकर 1500 वाहनों को पार्किंग सुविधा देगा निगम
सांकेतिक तस्वीर

शहर के कोर एरिया और उपनगरों में पार्किंग की समस्या कम करने के लिए नगर निगम सड़क किनारे येलो लाइन लगाकर डेढ़ हजार वाहनों को पार्किंग सुविधा मुहैया करवाएगा। इसके लिए शहरभर में 90 नए स्थान चिन्हित कर लिए हैं। इन 90 स्थानों पर 1556 वाहनों को पार्किंग सुविधा देने की तैयारी है। इन जगहों पर येलो लाइन लगाने के लिए 10 अप्रैल से पहले पुलिस विभाग और जिला प्रशासन की टीम के साथ अंतिम निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन


तीनों महकमे जिन स्थानों पर येलो लाइन लगाने को मंजूरी देंगे, वहां पार्किंग सुविधा दे दी जाएगी। शहर में सैकड़ों लोगों को सुविधा देने के लिए नगर निगम ने अपने पार्किंग प्लान में इसका ब्यौरा दिया है। वर्तमान में भी शहर में येलो लाइन के अंदर करीब एक हजार वाहनों को पार्किंग सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, नगर निगम ने पहले येलो लाइन पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने पर शुल्क वसूलने की तैयारी की थी, लेकिन निगम की यह योजना दावों तक ही सीमित रही। अब देखना होगा कि निगम अपनी नई योजना को कब तक लागू करता है। यदि जल्द येलो लाइन पार्किंग की सुविधा मिलती है तो शहर में यातायात व्यवस्था तो सुधरेगी ही, साथ ही निगम को आय भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई येलो लाइन के लिए जो स्थान चिन्हित किए हैं, वहां जल्द पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण के बाद येलो लाइन लगा दी जाएगी। - सुधीर गुप्ता, अधिशासी अभियंता नगर निगम

यह है शहर में पार्किंग की वर्तमान स्थिति
श्रेणी पार्किंग संख्या वाहन क्षमता
एमसी रोडसाइड पार्किंग 27 438
मल्टी स्टोरी पार्किंग 14 1169
पीपीपी मोड पार्किंग 3 1211
सर्कुलर रोड पार्किंग 11 572

यह हैं शहर में बन रही नई पार्किंग
अम्रुत मिशन में बन रही पार्किंग 24 1458
आईजीएमसी 1 400
ओपीडी ब्लॉक आईजीएमसी 1 1000
सर्कुलर रोड पर निर्माणाधीन पार्किंग 14 257
नई प्रस्तावित येलो लाइन पार्किंग 90 1556

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed