फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रीडिंग पर बिल मिले तो बंद होने लगी पानी की बर्बादी, चार एमएलडी तक घटी खपत

रीडिंग पर बिल मिलते ही बंद होने लगी पानी की बर्बादी, 40 लाख लीटर तक घटी खपत

Wed, 20 Mar 2019 10:27 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
रीडिंग पर बिल मिले तो बंद होने लगी पानी की बर्बादी, चार एमएलडी तक घटी खपत

शहर में मीटर रीडिंग पर बिलिंग शुरू होते ही पानी की बर्बादी भी घटने लगी है। ज्यादा बिल के डर से शहर में न सिर्फ टंकियां ओवरफ्लो होना बंद हो गई हैं बल्कि घरेलू खपत भी घट गई है। पेयजल कंपनी के अनुसार मीटर रीडिंग के बाद शहर में पानी की खपत चार एमएलडी यानि 40 लाख लीटर तक घट गई है। पहले शहर में रोज सप्लाई देने के लिए परियोजनाओं से 48 एमएलडी तक पानी लिफ्ट किया जाता था।

विज्ञापन


लेकिन अब 44 एमएलडी के बाद ही पंपिंग बंद करनी पड़ रही है। रोज देर शाम शहर के स्टोरेज टैंक फुल होने के बाद गिरि और गुम्मा परियोजनाओं के पंप बंद करने पड़ रहे हैं। सैकड़ों उपभोक्ताओं ने टंकिंया ठीक करवा दी हैं ताकि ओवरफ्लो न हो। लीकेज को लेकर भी कई शिकायतें आई हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है। 20 हजार लीटर तक खपत करने वाले परिवारों को कंपनी 14.50 रुपये किलोलीटर की दर से बिल दे रही है। ऐसे में ज्यादातर परिवार पानी की कम खपत कर इस स्लैब में बिल ले रहे हैं।
विज्ञापन


52 फीसदी उपभोक्ताओं का घट गया बिल
पेयजल कंपनी उपभोक्ताओं को लेकर एक सर्वे भी कर रही है। अब तक के सर्वेक्षण में सामने आया है कि शहर में 52 फीसदी घरेलू उपभोक्ता यानि 12 हजार से अधिक परिवार ऐसे हैं जिनका इस बार बिल फ्लैट रेट से भी कम आया है। कम खपत के बावजूद इन्हें अब तक बाकी परिवारों की तरह फ्लैट रेट पर 390 रुपये बिल देना पड़ रहा था। अब इनका बिल 300 से लेकर 380 तक बैठ रहा है। इसी तरह 58 फीसदी व्यावसायिक उपभोक्ताओं का भी बिल कम आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे परिवारों को फायदा
मीटर रीडिंग से हजारों छोटे परिवारों को फायदा हुआ है और इनका बिल कम हो गया है। शहर में पानी की खपत भी थोड़ी घटी है। लोग खुद ओवरफ्लो टंकियां और लीकेज ठीक करवा रहे हैं। - धर्मेंद्र गिल, प्रबंध निदेशक, शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed