फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डीडीयू, माकपा

डीडीयू में एक्सरे सेवा निजी हाथों में सौंपने का विरोध शुरू

Sat, 02 Feb 2019 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Feb 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
डीडीयू, माकपा

जोनल अस्पताल डीडीयू में एक्सरे टेस्ट सेवा निजी कंपनी को सौंपने का माकपा ने कड़ा विरोध किया है। माकपा के जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि भाजपा शासित सरकार भी पूर्व सरकार की तरह ही स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण कर रही है। एक ओर जहां कंपनियों को सरकार सीधा फायदा पहुंचा रही है तो वहीं दूसरी ओर जनता पर आर्थिक बोझ भी डाला जा रहा है। माकपा ने आरोप लगाया है कि सरकार और कंपनी के लोगों की सांठगांठ से यह सब खेल चल रहा है।

विज्ञापन


माकपा ने मांग की है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मामले में हस्तक्षेप करें। माकपा के जिला सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम सीएम की शपथ लेने से पहले ही डीडीयू के लिए एक्सरे मशीन देने की बात कहकर आए थे। लेकिन अपने इस ड्रीम को वह सच नहीं कर पाए। नौबत यह आ गई कि सरकार ने डिजिटल एक्सरे मशीन को लगाने का जिम्मा निजी कंपनी को सौंप दिया।
विज्ञापन



माकपा का कहना है कि सरकार इस निर्णय को बदले और सरकारी मशीन लगाकर अस्पताल में टेस्ट सेवा मुहैया करवाई जाए। इससे सरकारी संस्थानों का निजीकरण न हो सके। इसके अलावा माकपा ने शहर के विधायक और शिक्षा मंत्री के बयान को भी आड़े हाथों लिया है। माकपा ने कहा है कि मंत्री जनता की जिम्मेवारी छोड़कर अपने ब्यान में मामले से बचकर निकलना चाहते है। लेकिन मंत्री का यह ब्यान गुमराह करने वाला है। माकपा ने मांग की है कि डीडीयू निजी कंपनी को एक्सरे न लगाया जाए वहीं आधुनिक मशीन लगाकर जनता को सुविधा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed