फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   तीन दिन नहीं रहेगी सड़कों पर गाड़ी खड़ी

छराबड़ा से समरहिल तक सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर रोक

Thu, 25 Oct 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Oct 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन नहीं रहेगी सड़कों पर गाड़ी खड़ी

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर छराबड़ा से लेकर समरहिल तक सड़क के किनारे तीन दिन तक गाड़ी खड़ी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 28 से 30 अक्तूबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान अगर कोई गाड़ी मिलती है तो उसे क्रेन उठा ले जाएगी। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के जिला भर में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। जिला में करीब 1400 सौ पुलिस कर्मचारी हैं। यह फैसला भी राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर ही लिया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति 29 अक्तूबर शाम को राष्ट्रपति आवास रिट्रीट पहुंचेंगे। यहां से अगली सुबह उन्हें प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जाना है। मौसम खराब रहने की स्थिति में इनका काफिला छराबड़ा से सड़क मार्ग से होता हुआ ढली, संजौली, नवबहार और मालरोड से होता हुआ एजी चौक, कनेडी चौक, एडवांस स्टडी से समरहिल पहुंचेगा। इस दौरान इन सड़कों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ढली रोड पर चल रही वर्कशॉप संचालकों से पुलिस ने आग्रह किया है कि गाड़ियों को मरम्मत करने के लिए भी सड़क के किनारे खड़ा न करें। जिला प्रशासन पहले ही सतर्क करवा चुका है कि 30 अक्तूबर को सुबह 9 से 11 बजे तक ही समरहिल के लिए बसें चलेगी। इसके बाद केवल बसें बालुगंज तक आएगी।
विज्ञापन


गाड़ी खड़ी करें तो कहां
गाड़ी वालों को यह तीन दिन मुश्किल भरें होंगे। इनकी सबसे बड़ी चिंता यही है कि गाड़ियां खड़ी करें तो कहां। शहर में इतनी पार्किंग नहीं है कि जहां गाड़ियों को खड़ा किया जा सके। ढली संजौली बाइपास रोड पर पहले ही पार्क हुई गाड़ियाें की लंबी कतारें लगी हैं। इसी तरह ढली भट्ठाकुफर रोड पर भी पार्किंग की जगह पर्याप्त नहीं है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे ने शिमला शहर के लोगों को थोड़ा मुश्किल में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी पर गाड़ी में छोड़ें मोबाइल नंबर
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि 28 अक्तूबर से छराबड़ा से समरहिल तक जाने वाली सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाया जाएगा। आपातकाल में कुछ देर के लिए कोई गाड़ी कहीं खड़ी रहती है तो उसमें वह जरूर अपना संपर्क नंबर छोड़ें ताकि पुलिस उन्हें कॉल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed