फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एसएफआई 24 घंटे का महाधरना

एसएफआई 24 घंटे का महाधरना

Tue, 31 Jul 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एसएफआई 24 घंटे का महाधरना
छात्र संघ चुनाव बहाली
विज्ञापन

को एचपीयू में महाधरना
एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला
विवि परिसर में डेढ़ बजे शुरू प्रदर्शन कल तक चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई ने मंगलवार से विश्वविद्यालय परिसर में 24 घंटे की हड़ताल शुरू कर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। परिसर अध्यक्ष जीवन ठाकुर और सचिव अनिल नेगी ने बताया कि एसएफआई की राज्य कमेटी के आह्वान पर 24 घंटे की हड़ताल शुरू की है।

वर्ष 2014 से विश्वविद्यालय सहित कॉलेजों में छात्रों के लोकतांत्रिक हकों पर रोक लगाकर छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगा हुआ है। कॉलेजों में 2013 में रूसा लागू किया था तथा वर्ष 2014 में फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया गया। एसएफआई ने प्रदेश सरकार से छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की है और ऐसा न होने की स्थिति में आम छात्रों को लामबंद कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। हाल ही में एसएफआई ने सम्मेलन में छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर धरने प्रदर्शन की रूपरेखा तय कर आंदोलन का एलान किया था। इसी तहत यह धरना दिया है। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगाना विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार छीनना है। छात्र संघ के जरिये विद्यार्थियों की समस्याओं को सही मंच पर उठाने में मदद मिलती है। लेकिन सरकारों ने छात्रों के इस हक को दबा दिया। इससे विद्यार्थियों की समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं। एसएफआई इसके बाद सभी कॉलेजों में धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed