फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नियमित कूड़ा नहीं उठाया तो होगी कार्रवाई

नियमित कूड़ा नहीं उठाया तो होगी कार्रवाई

Wed, 22 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
नियमित कूड़ा नहीं उठाया तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दे दी है। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि कर्मचारी नियमित कूड़ा नहीं उठाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों की सैलरी तो कटेगी ही, साथ ही नौकरी भी जा सकती है। शहर के कई क्षेत्रों से लगातार आ रही शिकायतों के बाद निगम आयुक्त जीसी नेगी ने बुधवार को सैहब सोसायटी कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आयुक्त ने कर्मचारियों से पूछा कि आखिर वे नियमित तौर पर कूड़ा क्यों नहीं उठा रहे? कर्मचारी बोले कि कुछेक कर्मी छुट्टी पर थे जबकि कुछ बीमार हो गए हैं। साथ ही पांच कर्मी नौकरी छोड़कर चले गए, जिनमें से तीन की व्यवस्था अब हो गई है। आयुक्त ने कहा कि जल्द बाकी खाली पदों को भी भरा जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को हिदायत दी कि वे नियमित कूड़ा उठाएं, जिससे लोगों को शिकायत का मौका न मिले। साथ ही सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी न लगाएं। नोडल ऑफिसरों को औचक निरीक्षण के भी निर्देश दिए।


कूड़ा न देने वालों पर कार्रवाई की तैयारी
निगम आयुक्त ने सुपरवाइजरों को डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का शुल्क भी समय पर इकट्ठा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग काफी समय से ये शुल्क नहीं दे रहे हैं, उनकी भी एक रिपोर्ट प्रशासन को दी जाए। निगम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। आयुक्त ने शहर में कुल कितने लोग कूड़ा देते हैं, इसका आंकड़ा भी जल्द देने को कहा। इसके आधार पर तय किया जाएगा कि किस कर्मचारी को कितने घरों से कूड़ा उठाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed