फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जेबीटी के 118 पदों पर भर्ती करेगा शिक्षा विभाग

जेबीटी के 118 पदों पर भर्ती करेगा शिक्षा विभाग

Fri, 21 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जेबीटी के 118 पदों पर भर्ती करेगा शिक्षा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जिले में जेबीटी के 118 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 109 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से जबकि नौ पदों को बैक लॉग से भरा जाएगा। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय शिमला इस भर्ती के लिए 26 जुलाई को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स) लक्कड़ बाजार में काउंसलिंग करवाएगा।
भर्ती के बाद जिले भर के स्कूलों में खाली चल रहे पदों पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राकेश वशिष्ठ ने बताया कि सभी पदों के लिए काउंसलिंग एक ही दिन की जानी है। सीधी भर्ती में भरे जाने वाले 109 जेबीटी पदों में सामान्य वर्ग के 56, आरक्षित अनुसूचित जाति के 26, अनुसूचित जनजाति के 5 पद जबकि ओबीसी वर्ग से 22 पद भरे जाने हैं। इनमें अनारक्षित के 34 पदों में भूतपूर्व सैनिक वर्ग के आठ, खिलाड़ी के लिए तीन, विकलांग को एक, आईआरडीपी के लिए नौ जबकि वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के लिए एक पद, सामान्य वर्ग के लिए रखे 19 पदों में भूतपूर्व सैनिक के लिए तीन, आईआरडीपी के लिए तीन, विकलांग के लिए एक पद, सामान्य वर्ग के तीन पदों में भूतपूर्व सैनिक के लिए एक, आईआरडीपी से एक पद भरा जाना है। सामान्य वर्ग के 12 पदों में भूतपूर्व सैनिक के तीन, आईआरडीपी के चार, विकलांग वर्ग के दो और डब्ल्यूएफएफ से एक पद भरा जाना है।
विज्ञापन

बैकलॉग से भरे जाने वाले नौ पदों के लिए आरक्षण रोस्टर लागू होगा। रोस्टर के मुताबिक तय किए गए पदों में आरक्षित वर्ग में अनुसूचित जाति में दो, भूतपूर्व सैनिक से एक, आईआरडीपी से एक, अनुसूचित जनजाति में से एक, सामान्य वर्ग से एक जबकि ओबीसी वर्ग को लागू किए रोस्टर के मुताबिक ओबीसी के लिए कुल छह पदों में से सामान्य से तीन, भूतपूर्व सैनिक के उम्मीदवार से एक और आईआरडीपी और विकलांग वर्ग से एक एक पद भरे जाने हैं। भर्ती के लिए हो रही काउंसलिंग की पात्रता शर्त और अन्य जानकारी के लिए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed