फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2015 failed canidates cannot apply for JEE Exam

JEE: इस बार इन युवाओं को नहीं मिलेगा फॉर्म भरने का मौका

Sat, 25 Nov 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Nov 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
2015 failed canidates cannot apply for JEE Exam

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में वर्ष 2015 में फेल होकर 2016 में 12वीं पास करने वाले युवाओं को फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


परीक्षा आयोजक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ताजा नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है। बोर्ड के मुताबिक, वर्ष 2015 और इससे पहले के छात्र भी जेईई मेन में नहीं बैठ पाएंगे। 
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन छात्रों ने वर्ष 2015 में 12वीं की परीक्षा दी और फेल हो गए थे, उन्होंने वर्ष 2016 में दोबारा 12वीं की परीक्षा दी थी और पास हो गए, ऐसे छात्र जेईई मेन का एग्जाम नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, वर्ष 2015 या इससे पहले 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र भी जेईई मेन का एग्जाम नहीं दे पाएंगे। केवल जिन छात्रों ने वर्ष 2016 में 12वीं की पहली बार परीक्षा दी और सफल हुए, जिन छात्रों ने वर्ष 2017 में परीक्षा पास की एवं जो छात्र अब वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वहीं जेईई मेन की परीक्षा में बैठ सकते हैं।


परीक्षा विशेषज्ञ और अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि जेईई मेन का एग्जाम पैटर्न गत वर्ष जैसा ही रहेगा। छात्र चाहें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में परीक्षा दे सकते हैं। जिन छात्रों को जेईई मेन के लिए एक दिसंबर से आवेदन करना है, वे तुरंत अपना आधार कार्ड बनवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed