फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2000 Instrumentalist will play dev tunes in International Kullu Dussehra festival

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: विश्व शांति के लिए दो हजार बजंतरी एक साथ बजाएंगे देव धुन

Thu, 12 Sep 2019 01:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
2000 Instrumentalist will play dev tunes in International Kullu Dussehra festival

अंतरराष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा में इस बार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 2000 बजंतरी विश्व शांति के लिए एक साथ देव धुन बजाएंगे। आठ से 14 अक्तूबर तक होने वाले देव महाकुंभ में इस तरह का पहली बार आयोजन होगा।

विज्ञापन


ढालपुर स्थित देवसदन में गुरुवार को दशहरा उत्सव को लेकर परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।  बैठक में गोविंद ठाकुर ने घोषणा की कि दिन के समय कलाकेंद्र में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले दलों को पांच हजार की जगह दस हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


बजंतरियों को मिलने वाली राशि में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। देवी-देवताओं का नजराना बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री दशहरे के दौरान करेंगे। सप्ताह भर चलने वाले विश्व प्रसिद्ध देवी-देवताओं के इस महाकुंभ में देश के साथ सूबे की परंपराओं और संस्कृति से जुड़े अनेक कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

331 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया

2000 Instrumentalist will play dev tunes in International Kullu Dussehra festival

इसके लिए केरल और मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों की स्वीकृति भी आ चुकी है। इसके अलावा दशहरा उत्सव की सभी सांस्कृतिक संध्याओं में विदेशी दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

दशहरा उत्सव समिति ने इस बार 331 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया है, जबकि इससे पहले जिले के 305 देवी-देवताओं को बुलावा दिया जाता था। पिछले साल दशहरा में रिकॉर्ड 274 देवी-देवताओं के भाग लेने के बाद समिति ने 26 नए देवी-देवताओं को दशहरे में बुलाया है।

इसमें पारंपरिक कुल्लवी नाटी के अलावा लालड़ी नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। नाटी 12 अक्तूबर तथा लालड़ी 13 अक्तूबर शाम को रथ मैदान में होगी। आठ अक्तूबर को राज्यपाल कुल्लू दशहरे का शुभारंभ करेंगे, जबकि समापन 14 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed