फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   200 more seats in central university dharamshala himachal

विद्यार्थियों को राहत: केंद्रीय विवि में बढ़ेंगी 200 सीटें

Sun, 24 Feb 2019 01:12 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 24 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
200 more seats in central university dharamshala himachal

 केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में 2019-20 शैक्षणिक सत्र में 200 से अधिक सीटें विभिन्न पाठ्यक्रमों में बढ़ेंगी। ऐसे में हिमाचल सहित प्रदेश के अधिकतर युवाओं को केंद्रीय विवि में पढ़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण के बाद केंद्रीय विवि में पाठ्यक्रम के लिए सीटों का पुनर्निधारण किया जा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि सहित देश के कुल सात केंद्रीय विवि में अगले शैक्षणिक सत्र से 10 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। 
विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल केंद्रीय विवि में 2000 से अधिक सीटें विभिन्न पाठ्यक्रमों में निर्धारित हैं, जिसमें अगले शैक्षणिक सत्र में 204 सीटों की बढ़ोतरी की जाएगी। ऐसे में विवि में 2200 से अधिक सीटें हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि देश के केंद्रीय विवि में अनारक्षित वर्ग के इकनोमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) विद्यार्थियों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। अतिरिक्त सीट बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान भी केंद्र सरकार करेगी।

2020-21 में भी बढ़ेंगी सीटें

200 more seats in central university dharamshala himachal

इकनोमिकली वीकर सेक्शन को आरक्षण के बाद 2019-20 में जहां 10 फीसदी सीटों की बढ़ोतरी केंद्रीय विवि में होगी। वहीं 2020-21 में भी 25 फीसदी सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी हिमाचल केंद्रीय विवि सहित इलाहाबाद विवि, अंबेडकर विवि, हेमवंती नंदन बहुगुणा विवि, बनारस हिंदू विवि, जम्मू विवि और दिल्ली विवि में होगी।

स्कॉलरशिप आंकड़े में भी होगी बढ़ोतरी
केंद्रीय विवि में सीटों की बढ़ोतरी के साथ छात्रवृत्ति लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed