फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   200 boxes of unlicensed firecrackers seized, case filed against businessman

Shimla News: बिना लाइसेंस के पटाखे के 200 बॉक्स पकड़े, कारोबारी पर केस

Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
200 boxes of unlicensed firecrackers seized, case filed against businessman
कच्चीघाटी में किराये के कमरे में रखे थे पटाखे
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने कच्चीघाटी में बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे रखने के मामले में एक कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने किराये के कमरे से 12 प्लास्टिक बोरों और दो कार्टन में रखे 40 तरह के पटाखे बरामद किए। इनमें 200 छोटे-बड़े बॉक्स शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार बालूगंज थाने की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कच्चीघाटी में सब्जी और फल की दुकान करने वाले राम विलास गुप्ता ने एक भवन में कमरा किराये पर लिया है, जहां बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली। इस दौरान वहां भारी मात्रा में पटाखे मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने कारोबारी से पटाखे रखने और बेचने से संबंधित वैध लाइसेंस या परमिट मांगा लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर कारोबारी के खिलाफ बालूगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर शिमला पुलिस पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article