फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   20 new nursing institutes will open in Himachal, government simplified rules

Nursing Institutes: हिमाचल में खुलेंगे 20 नए नर्सिंग संस्थान, सरकार ने सरल किए नियम

Sun, 19 Jun 2022 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jun 2022 11:01 AM IST
सार

हिमाचल में इस समय 54 निजी नर्सिंग हैं। सरकार के दो नर्सिंग संस्थान हैं। इसमें एक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज(आईजीएमसी) और दूसरा जिला मंडी में है।

विज्ञापन
20 new nursing institutes will open in Himachal, government simplified rules
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से नर्सिंग संस्थानों को खोलने के नियम सरल करने के बाद 20 आवेदन आए हैं। चिकित्सा शिक्षा संस्थान (डीएमई) कार्यालय में मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और हमीरपुर जिला में संस्थान खोलने के लिए आवेदन आए हैं। पहले निजी नर्सिंग संस्थान खोलने के लिए 100 बिस्तरों का होना अनिवार्य किया गया था, लेकिन अब इस

विज्ञापन

शर्त को हटा दिया गया है।  हिमाचल में इस समय 54 निजी नर्सिंग हैं। सरकार के दो नर्सिंग संस्थान हैं।

इसमें एक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और दूसरा जिला मंडी में है। इनमें 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद छात्राएं नर्सिंग, मिड वाइफ के कोर्स कर रही हैं। निजी संस्थानों में नर्सिंग का कोर्स करने के लिए तीन से चार लाख रुपये फीस ली जाती है। इसमें हॉस्टल, वर्दी व अन्य खर्चे भी शामिल हैं। हजारों की संख्या में छात्राएं यह कोर्स कर रही हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक (डीएमई) डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि पहले संस्थान खोलने के लिए नियम सख्त थे, अब इनमें राहत दी गई है। हिमाचल में 20 और निजी संस्थान खोलने के लिए आवेदन आए हैं। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में प्रशिक्षण कर सकेंगी प्रशिक्षु नर्सें
प्रशिक्षु नर्सें पहले की तरह सरकारी अस्पतालों में प्रशिक्षण ले सकेंगी। सरकार ने पहले नियमों को सख्त करते हुए संस्थान में ही प्रशिक्षु नर्सों को प्रशिक्षण देना अनिवार्य किया था। अब इसे बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed