फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   20 m long tunnel dug in the forest, sensation in the area

जंगल में खोदी 20 मीटर लंबी सुरंग, इलाके में सनसनी

Sat, 11 Apr 2020 05:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
20 m long tunnel dug in the forest, sensation in the area
पांवटा में सुरंग खोदी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बद्रीपुर पंचायत के कुंभीवाला जंगल में करीब 20 फीट लंबी सुरंग की खुदाई से इलाके में सनसनी फैल गई है। शनिवार को जंगल में लकड़ी और घास लेने गई महिला को सुरंग के बारे में पता चला तो उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों एवं प्रधान बद्रीपुर को दी। उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा सोमदत्त व प्रधान बद्रीपुर ने मौके का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। आशंका जताई जा रही है कि सुरंग को जंगली जानवरों को मारने या नशा तस्कर अवैध शराब को छिपाने के लिए सुरंग बना रहे थे।

विज्ञापन


प्रधान बद्रीपुर रामलाल शर्मा ने बताया कि कुंभीवाला गांव में जंगल में छह युवकों ने करीब 20 फीट लंबी सुरंग बनाई है। शुक्रवार को जंगल के समीप स्थित गांव के एक घर खाली बोतल लेकर पानी मांगने बाइक सवार युवक पहुंचे। पूछने पर बताया कि जंगल में काम कर रहे हैं।  ग्रामीण कौशल कुमार, बलराम आदि ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला जंगल की तरफ घास और सूखी लकड़ियां लेने गई थी। महिला ने पति व ग्रामीणों को सुरंग की खुदाई बारे में बताया। इस पर पति व ग्रामीणों ने बद्रीपुर पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा व समाजसेवी मनमोहन शर्मा को पूरी बात बताई।  इस पर प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी। 

विज्ञापन

20 m long tunnel dug in the forest, sensation in the area


धर्मकोट के कुंभीवाला निवासी कौशल ने बताया कि गांव के समीप जमटूवा बीट जंगल में सुरंग बनी है। एक सप्ताह से ये युवक बाइकों पर पहुंच रहे थे। 20 फीट तक खुदाई कर दी है। जिसमें करीब छह आदमी आराम से बैठक सकते हैं। मौके पर देसी शराब की खाली बोतल भी मिली है। इस पर सेल इन चंडीगढ़ लिखा हुआ है। इस दौरान खुदाई के लिए कुछ पैने किए गए डंडे व कच्ची मिट्टी में कस्सी के भी निशान हैं। ग्रामीणों को आंशका है कि युवा नशेड़ियों ने छिपकर नशा करने, अवैध कच्ची शराब छिपाने या जंगली जानवरों को फंसाने के लिए सुरंग की खुदाई की है। 

 मामला संज्ञान में आया है। वन विभाग की टीम भेजी गई थी। हालांकि, जमटूवा बीट में छोटी सी सुरंग पहले भी खोदी गई थी। इस सुरंग के स्थल पर कुछ खुदाई की गई है। फिलहाल वहां पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। जिससे किसी जंगली जानवर को मारने या अवैध नशा तस्करी को कच्ची शराब छिपाने के उद्देश्यों से यदि सुरंग बनाई गई होगी तो खुदाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-  कुणाल अंग्रीश, डीएफओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed