फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   20 associate professors appointed in polytechnic colleges will be demoted, minister gave instructions to take

हिमाचल: बहुतकनीकी कॉलेजों में नियुक्त 20 एसोसिएट प्रोफेसर होंगे डिमोट, मंत्री ने दिए कार्रवाई करने के निर्देश

Thu, 29 May 2025 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 May 2025 10:33 AM IST
सार

 प्रदेश के बहुतकनीकी कॉलेजों में नियुक्त 20 एसोसिएट प्रोफेसर डिमोट होंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में नियमों के खिलाफ पदोन्नतियां पाई गई हैं।

विज्ञापन
20 associate professors appointed in polytechnic colleges will be demoted, minister gave instructions to take
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी कॉलेजों में नियुक्त 20 एसोसिएट प्रोफेसर डिमोट होंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में नियमों के खिलाफ पदोन्नतियां पाई गई हैं। मंत्री राजेश धर्माणी ने इस बाबत तकनीकी शिक्षा सचिव को पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामले को लेकर की गई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट भी देने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020 में 20 एसोसिएट प्रोफेसरों को पदोन्नत किया गया था। कुछ समय पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को शिकायत मिली थी कि पदोन्नति के लिए तय नियमों और शैक्षिक अनुभव की शर्तों को पूरा नहीं किया गया।

विज्ञापन


पदोन्नति के लिए एसोसिएट प्रोफेसर पात्र नहीं थे। इसके बावजूद इन्हें लाभ दिए। इससे सरकारी खजाने का दुरुपयोग हुआ। पदोन्नति के बाद इन्हें हायर पे स्केल दिया गया। इससे करीब 25 करोड़ अतिरिक्त सालाना खर्च बढ़ा। तकनीकी शिक्षा मंत्री को भेजी शिकायत में कहा गया कि विभाग में पदोन्नतियों से जुड़े मामले कोर्ट में विचाराधीन है। मंत्री के निर्देशों पर हुई विभागीय जांच में आरोप सही पाए। इसके चलते तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विभागीय सचिव को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

निलंबित शिक्षकों की अपील पर शिक्षा सचिव 31 मई को लेंगे फैसला
वहीं, निलंबित प्राथमिक शिक्षकों की अपील पर शिक्षा सचिव 31 मई को फैसला लेगें। यह जानकारी हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता की ओर से दी गई। कोर्ट के आदेशों के बाद निलंबित प्राथमिक शिक्षकों के मामले में 27 मई को शिक्षा सचिव कार्यालय में सुनवाई हुई। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत अब मामले की सुनवाई 2 जून को करेगी। अदालत ने शिक्षा विभाग को लंबित अपील को जल्द निर्धारित करने के निर्देश दिए थे कि प्रताड़ित शिक्षकों की बहाली में अनावश्यक देरी न की जाए। 31 मई से पहले इन शिक्षकों को बहाल किया जाए। शिक्षक बीते 26 अप्रैल से स्कूल शिक्षा निदेशालय के परिसर में धरने पर बैठे हैं। 26 अप्रैल को शिमला के चौड़ा मैदान में बिना अनुमति धरना देने और सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के आरोप में शिक्षा विभाग की ओर से आठ प्राथमिक शिक्षकों को निलंबित किया गया है। निलंबन के आदेशों काे शिक्षकों ने याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed