फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2 lakh devotees pays obeisance at temples in himachal pradesh on new year 2019

साल के पहले दिन शक्तिपीठों में 2.20 लाख श्रद्धालु हुए नतमस्तक

Wed, 02 Jan 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/चिंतपूर्णी/नयनादेवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/चिंतपूर्णी/नयनादेवी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Jan 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
2 lakh devotees pays obeisance at temples in himachal pradesh on new year 2019

नववर्ष पर जहां लाखों सैलानियों ने पर्यटन स्थलों पर मौज-मस्ती के साथ नए साल का जश्न मनाया, वहीं लाखों लोग शक्तिपीठों में नतमस्तक हुए। सूबे की पांच प्रसिद्ध शक्तिपीठों ज्वालाजी, चामुंडा, बज्रेश्वरी, चिंतपूर्णी और श्रीनयनादेवी में मंगलवार को करीब सवा दो लाख श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने दिनभर कतारों में लगकर देवियों के दर्शन करने के साथ नए साल का स्वागत किया। मंदिरों में सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए थे। अधिकतर मंदिर सुबह चार बजे के बाद ही खुल गए थे। दिनभर मंदिरों में जयकारे लगते रहे और घंटियां बजती रहीं। 
विज्ञापन


सोमवार रात को 12 बजे से 2 बजे तक चार विशेष आरतियों का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। नववर्ष के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ किया और पूरी रात जागरण में भाग लिया। वहीं रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से माता का दरबार दुल्हन की तरह सजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मां नयना देवी के दरबार एक लाख भक्त पहुंचे

2 lakh devotees pays obeisance at temples in himachal pradesh on new year 2019

मंगलवार को सबसे ज्यादा करीब एक लाख श्रद्धालु मां नयना देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। सायं सात बजे तक ज्वालाजी में 25 हजार, चामुंडा मंदिर में 20 हजार और मां बज्रेश्वरी के चरणों में 15 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में सोमवार रात से ही लोग कतारों में लग गए थे। रात 12 बजते ही मां के भक्तों ने आतिशबाजी चलाकर नववर्ष का स्वागत किया। यहां 60 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका और उसके बाद एक-दूसरे को नववर्ष की बधाइयां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed