{"_id":"5867b0644f1c1b445ceed29d","slug":"2-dead-as-car-falls-in-gorge-in-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ फीट गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ फीट गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ के साथ पोवारी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिता, बेटे की मौके पर मौत और एक अन्य सवार घायल हो गया। हादसा हिमाचल के किन्नौर जिले में हुआ। घायल का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तीन लोग कार नंबर एचपी 14 इडीटी 3713 डैटस्न में रिकांगपिओ से ज्ञाबुंग की ओर जा रहे थे। पोवारी के पास एनएच-5 पर चालक के कार से नियंत्रण खोने पर कार सड़क से नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में चालक चेत राम (42) निवासी गांव ज्ञाबुंग व उसके पिता छेरिंग चंद (70) निवासी ज्ञाबुंग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति छोटू राम (47) निवासी गांव रोपा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रिकांगपिओ रघुवीर भोगल और एएसआई संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम दुघर्टना स्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला। मृतकों के शव
पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए। एसपी किन्नौर रोहित मालपानी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।