फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2 buildings were vacated in the ground floor

Shimla News: भूस्खलन से कई सड़कें बंद कैथू में 2 भवन खाली कराए

Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
2 buildings were vacated in the ground floor
भारी बारिश से कैथू में दो भवनों से शिफ्ट करवाए छह परिवार, विधायक ने लिया स्थिति का जायजा
विज्ञापन

हिमलैंड में मलबा गिरने से सुबह बंद रहा सर्कुलर रोड
कनलोग, समरहिल, पंथाघाटी में ढहे पेड़, घरों को खतरा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में शुक्रवार को भारी बारिश से तो शहरवासियों को राहत मिली लेकिन कई इलाकों में भूस्खलन और पेड़ ढहने से भारी नुकसान हुआ है।
शहर के कैथू वार्ड में मार्निंग व्यू के पास दो बहुमंजिला भवनों को खतरा पैदा हो गया है। इन्हें खाली करने के आदेश दिए हैं। एक भवन तीन मंजिला है जबकि दूसरा चार मंजिला है। स्थानीय पार्षद कांता सुयाल के अनुसार वीरवार शाम इन भवनों की नींव के पास भूस्खलन हुआ है। इन भवनों के ठीक नीचे एक अन्य भवन का निर्माण चल रहा है। बारिश के पानी की सही निकासी न होने के कारण यहां भूस्खलन हो गया। देर शाम ही प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और भवनों की नींव के पास तिरपाल लगा दिए। दोनों भवनों में करीब छह परिवार रह रहे हैं जिन्हें साथ लगते गुरुद्वारे में शिफ्ट करवा दिया है।
शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भी शुक्रवार को यहां पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने प्रशासन को प्रभावित परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सर्कुलर रोड पर वन विभाग के मुख्यालय के पास भी शुक्रवार सुबह भूस्खलन हो गया। इसके कारण सुबह के समय सर्कुलर रोड पर यातायात भी बाधित रहा। दोपहर तक सड़क से मलबा हटाने का काम जारी रहा। यहां लगातार पहाड़ी से मलबा सड़क पर गिर रहा है। इसके ऊपर बने कुछ भवनों को भी भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। बीते साल भी यहां बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था।
विज्ञापन




पेड़ ढहने से कनलोग, पंथाघाटी में नुकसान
पेड़ ढहने से कनलोग सड़क भी टूट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ जड़ सहित उखड़ गया। इसकी जड़ें उखड़ने से सड़क पर बड़ा गड्ढा पड़ गया है। एवरसनी के पास भी शुक्रवार सुबह भूस्खलन से भराड़ी सड़क बंद हो गई। यहां काफी देर तक यातायात बाधित रहा। दिन के समय मलबे को सड़क से हटा दिया है। पंथाघाटी में पेट्रोल पंप के पास एक हरा पेड़ मुख्य सड़क पर ढह गया। इससे बिजली के तार टूट गए। शाम तक इस क्षेत्र में बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




समरहिल में घर पर खतरा बने पेेड़
समरहिल क्षेत्र के एमआई रूम में शुक्रवार सुबह एक पेड़ ढह गया। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन यहां तीन और हरे पेड़ निर्मला कॉटेज पर झुक गए हैं। पार्षद वीरेंद्र ठाकुर के अनुसार यह पेड़ कभी भी ढह सकते हैं। इस बारे में वन विभाग को भी सूचित कर दिया है। अब एसडीएम से इसे काटने की मंजूरी ली जा रही है। समरहिल में चायली मोड़ और शिव विहार क्षेत्र में भी मलबा सड़कों और रास्तों पर गिरा है। कसुम्पटी में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास भी भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है। पार्षद रचना शर्मा के अनुसार सड़क का एक हिस्सा टूट गया है। इसे आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article