नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार को चेकिंग के लिए रोका, अंदर देखा तो उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर पुलिस ने बहराल बैरियर पर 2.80 किलोग्राम सोना बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में हरियाणा से कार में सवार होकर पांवटा से उत्तराखंड की ओर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनकम टैक्स विभाग की टीम अब इस मामले की जांच करेगी।
जानकारी के अनुसार बहराल बैरियर पर एसआई हरमेश चौधरी, एचएचसी राजेंद्र कुमार व आरक्षी कुलविंद्र सिंह समेत पुलिस टीम गश्त पर तैनात थी। इस बीच हरियाणा नंबर की कार एचआर 10यू-5499 पहुंची। तलाशी के दौरान 2.80 किलोग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए, जिसमें सोने की अंगुठियां, लाकेट और टॉप्स शामिल हैं।
पुलिस ने हरियाणा के सी-20 प्रेम नगर एटलस रोड सोनीपत निवासी मनीष जैन पुत्र जीत सिंह और कार के चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी बड़ावासनी सोनीपत हरियाणा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वे पुलिस टीम को सोने के बिल या कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद करीब 90 लाख रुपये कीमत का सोना कब्जे में ले लिया गया है।
मनीष जैन ने बताया कि मूर्ति ज्वैलर्स के नाम से उनकी शॉप है। हरियाणा से यह सोना देहरादून ले जाया जा रहा था। उधर, डीएसपी पांवटा डीएसपी प्रमोद चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर कार सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।