फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आरकेएमवी में कम पड़ गए प्रश्न ढाई घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा

आरकेएमवी में ढाई घंटे देरी से शुरू हुई यूजी की परीक्षा, बिना एग्जाम दिए लौटे कई छात्र

Sat, 13 Apr 2019 10:13 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
आरकेएमवी में कम पड़ गए प्रश्न ढाई घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल विश्वविद्यालय के कॉलेजों में शुरू हुई यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं के दूसरे दिन प्रश्नपत्रों की सप्लाई कम आने की बड़ी चूक सामने आई है। मामला राजधानी के आरकेएमवी कॉलेज के परीक्षा केंद्र का है। यहां बीकॉम के चौथे सेमेस्टर की रिअपीयर की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंचे थे। इस कारण परीक्षा दो बजे के बजाय साढ़े चार बजे शुरू हो पाई। इस कारण कुछ छात्र-छात्राएं परीक्षा दिए बिना घर लौट गईं। कुछ ऐसे भी छात्र थे जो बस पकड़ने के चक्कर में बीच में ही परीक्षा छोड़कर चले गए।

विज्ञापन


लोक प्रशासन के पहले और अन्य विषयों की परीक्षा में भी प्रश्नपत्र की सप्लाई कम पड़ने की सूचना है। इस कारण परीक्षा केंद्र संचालकों ने प्रश्नपत्र फोटो स्टेट करवाने के बाद ही परीक्षा शुरू करवाई। बीकॉम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के कम पड़े प्रश्नपत्रों को फोटो स्टेट करवाने में ही साढ़े चार बज गए। साढ़े चार बजे कॉलेज में बीकॉम की परीक्षा शुरू हो पाई। बीकॉम की परीक्षा जो दो से पांच बजे तक होनी थी, देर शाम साढ़े सात बजे तक चली। लोक प्रशासन की परीक्षा पौने छह बजे तक चलती रही। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्र छात्राओं को एक ही चिंता सता रही थी कि वह अब कब घर कैसे पहुंचेंगे। सुन्नी के बझोल गांव की एक बीकॉम की छात्रा जिसकी अंतिम बस सवा पांच चली जाती है। सवा चार बजे तक परीक्षा शुरू न हो पाने के कारण बिना परीक्षा दिए ही घर लौट गई। ऐसे ही बहुत से परीक्षार्थी रहे जो बिना परीक्षा दिए ही लौट गए।

विज्ञापन

तो आधे घंटे में पहुंच जाते प्रश्नपत्र

आरकेएमवी में कम पड़ गए प्रश्न ढाई घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा

विश्वविद्यालय से मुश्किल से दस किलोमीटर की दूरी पर आरकेएमवी कॉलेज है। ऐसे में अगर विवि से संपर्क किया जाता तो प्रश्नपत्र आधे घंटे में यहां पहुंच जाते। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हैरानी इस बात की है कि प्रश्नपत्र इतनी अधिक कमी होने के बावजूद विवि को शाम छह बजे तक इसकी सूचना तक नहीं थी।

पहले भी कम पड़ते रहे हैं प्रश्नपत्र : प्राचार्य
आरकेएमवी की प्राचार्य और वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक नवेंदु शर्मा ने माना में कामर्स की परीक्षा साढ़े तीन बजे के बाद शुरू हुई। प्रश्नपत्र कम पड़ गए थे। इसे फोटो स्टेट करने में समय लगा। कहा कि पहले भी इसी तरह से परीक्षा केंद्र में अधिक परीक्षार्थी पहुंच जाने पर प्रश्नपत्र कम पड़ते रहे हैं। प्रश्न पत्रों को फोटो स्टेट कर बांट कर परीक्षा करवा ली जाती थी।

आरकेएमवी से नहीं मिली कोई सूचना : नेगी
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि देर शाम तक उन्हें आरकेएमवी परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र कम पड़ने की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि दो बजे भी सूचना मिलती तो लोकल कॉलेज होने के नाते विवि से ही प्रश्नपत्र भेजने की व्यवस्था कर दी जाती। संजौली और कोटशेरा से भी व्यवस्था की जा सकती थी। कहा कि परीक्षा केंद्र के वरिष्ठ अधीक्षक और अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक दिन पूर्व मिले प्रश्नपत्र और कट लिस्ट का मिलान कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed