{"_id":"5c51e3b4bdec22738d0b5b09","slug":"191548870580-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमपात में दो घंटे अटकी रही यात्रियों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमपात में दो घंटे अटकी रही यात्रियों की सांसें
Thu, 31 Jan 2019 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल के पास खिड़की में फंसे 40 यात्रियों को जिला प्रशासन ने देररात सुरक्षित निकाल लिया। यह सभी यात्री बस में सवार होकर चौपाल जा रहे थे। लेकिन खिड़की के पास भारी हिमपात के कारण बस बर्फ में फंस गई।
विज्ञापन
चालक ने तुरंत इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी। इसके बाद एसडीएम चौपाल मुकेश को तुरंत मौके पर भेजा गया। एसडीएम मुकेश और तहसीलदार देहा ने यात्रियों को छोटे वाहनों में निकालकर चौपाल पहुंचाया। इसमें कुछ यात्रियों को घरों में छोड़ा गया। नेरवा जाने वाले यात्रियों के ठहरने का बंदोबस्त एक रेस्टहाउस में किया गया।
विज्ञापन
डीसी अमित कश्यप ने कहा कि खिड़की के पास भारी हिमपात हो रहा है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को निकाल लिया है। उन्होंने आम लोगों और सैलानियों से आग्रह किया है कि हिमपात के दौरान वह ऐसी जगहों पर न जाएं जहां उनकी जिंदगी को खतरा हो।
विज्ञापन