फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   किराया बढ़ाने के फैसले के खिलाफ अब कोर्ट जाएंगे कारोबारी

किराया बढ़ाने के फैसले के खिलाफ अब कोर्ट जाएंगे कारोबारी

Wed, 26 Dec 2018 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
किराया बढ़ाने के फैसले के खिलाफ अब कोर्ट जाएंगे कारोबारी

दुकानों का किराया बढ़ाने के फैसले के खिलाफ शहर के कारोबारी अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को गंज स्थित एसडी स्कूल में कारोबारियों ने शिमला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।

विज्ञापन


इसमें उपनगरों से आए कई कारोबारियों ने भी हिस्सा लिया। मशोबरा, बैनमोर से आए कारोबारियों ने कहा कि उनका किराया ढली बाजार के कारोबारियों के बराबर करना तर्कसंगत नहीं है। हर इलाके में सेल कम या ज्यादा है। ऐसे में एक समान किराया वसूलना सही नहीं। फैसला लिया गया कि एक बार फिर आयुक्त से मिलकर इस मसले पर बैठक की जाएगी। इसके बाद सीएम से भी राहत की मांग की जाएगी। यदि बात नहीं बनी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कारोबारियों ने केस लड़ने के लिए वकील भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


नहीं काम आया नेताओं का पैंतरा, कारोबारी खफा
शहर के कारोबारी नेताओं से मिलकर भी किराया कम करने के लिए निगम प्रशासन पर दबाव डाल रहे थे। सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं ने भरोसा भी दिया कि गंज और सब्जी मंडी का किराया तय नहीं होेगा। इसके लिए कमेटी बनाकर मामला टाला जाएगा। सदन में भी कई भाजपा पार्षद कमेटी बनाने की बात कहकर टालने की कोशिश करते दिखे थे। अब जब किराया बढ़ गया है तो कारोबारी नेताओं से खफा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा शासित निगम का फैसला गलत
भाजपा शासित नगर निगम ने कारोबारियों का पक्ष नहीं सुना है। किराया बहुत ज्यादा बढ़ाया गया है जिसे हर कारोबारी नहीं दे सकता। पहले कारोबारी जीएसटी से परेशान था, अब मनमाना किराया थोप दिया गया। कारोबारी एक बार सरकार से बात करेंगे। बात नहीं बनी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। - इंद्रजीत सिंह, अध्यक्ष व्यापार मंडल शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed