{"_id":"5bf1b2c6bdec2269896648f1","slug":"191542566598-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसुम्पटी में पार्किंग को लेकर हंगामा, कुछ देर के लिए लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसुम्पटी में पार्किंग को लेकर हंगामा, कुछ देर के लिए लगा जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसुम्पटी की बसंत विहार सोसायटी के बाहर पार्किंग को लेकर शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। सोसायटी में रह रहे कई किराएदारों की गाड़ियां गेट पर ही रोक दी गईं। सोसायटी के अंदर पार्किंग न मिलने पर किराएदार भड़क गए। गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से धक्कामुक्की तक हो गई।
विज्ञापन
बाद में लोगों ने पार्षद राकेश चौहान और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पार्षद ने लोगों से बातचीत की तो पता चला कि सोसायटी ने सिर्फ अपने स्थायी सदस्यों को ही पार्किंग देने का फैसला लिया है। जो किराएदार सालों से यहां रह रहे हैं, उनकी गाड़ियां गेट से अंदर नहीं जाने दी जा रहीं। बाद में पुलिस ने मामला तो शांत कर दिया, लेकिन सोसायटी और पार्षद के बीच विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
सोसायटी ने पार्षद के खिलाफ पुलिस और मुख्यमंत्री से शिकायत की है। अध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि पार्षद सोसायटी के फैसले में दखल दे रहे हैं। सोसायटी की सुरक्षा के लिए दो महीने पहले आम बैठक में फैसला लिया गया था कि बाहरी लोगों की गाड़ियां अंदर नहीं आने दी जाएंगी। इसमें सोसायटी के किराएदार भी शामिल हैं। सबको इसकी सूचना दी थी फिर भी जब गाड़ियां अंदर आईं तो इन्हें रोका गया।
विज्ञापन
किराएदारों ने शिकायत की तो मौके पर गया : पार्षद
पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि जो किराएदार 10-15 साल से सोसायटी में रह रहे थे। अब अचानक उनकी गाड़ियां सोसायटी में नहीं जाने दी जा रहीं। किराएदारों ने शिकायत की तो मैं मौके पर गया।
अगर इनकी गाड़ियां बाहर पार्क होंगी तो ट्रैफिक जाम हो जाएगा। सोसायटी जब इनसे किराया वसूल सकती है तो जगह होने पर पार्किंग भी दे। आरोप लगाया कि सोसायटी ने ज्यादा जमीन पर कब्जा जमा लिया है, जिसकी शिकायत भी उनके पास आई है। इसकी जांच होगी। कहा कि निगम परिधि में मनमाने कानून नहीं चलेंगे।