फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दर्शन सैणी

चुनाव में बलिदान का दर्शन सैणी को मिला तोहफा

Wed, 17 Oct 2018 07:52 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
दर्शन सैणी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। बीते विधानसभा चुनावों में बलिदान करने वाले भाजपा नेता दर्शन सैणी को सरकार ने प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से नवाजा है। दर्शन सैणी दो बार आजाद चुनाव लड़ चुके हैं जबकि बीते वर्ष हुए इस चुनाव में प्रबल दावेदारों में शुमार थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं उनके विधायक परमजीत पम्मी को अपना समर्थन देते हुए पार्टी इतना काम किया और पार्टी के लिए किया गया इस कार्य को लेकर प्रदेश सरकार ने उन्हें औहदे से नवाजा है।
दर्शन सैणी ने वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में 8726 मत हासिल किए थे जबकि 2002 के चुनावों में चौंकने वाले मुकाबले में करीब 12900 वोट हासिल किए थे। दर्शन सैणी का जनाधार हर चुनाव में बढ़ता रहा। वर्ष 2017 के चुनाव में वह प्रबल दावेदार थे। यदि वह आजाद चुनाव लड़ते तो जीतने का माद्दा रखते थे। हालांकि, उन्होंने पार्टी हित में काम किया जिसकी एवज में उन्हें सरकार ने यह पद देकर नवाजा है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता दर्शन सैणी ने कहा कि पूरे प्रदेश में जल संकट की समस्या को हल करना उनकी प्राथमिकता में शुमार रहेगा। हर गांव में पेयजल और सिंचाई का समुचित प्रबंध किया जाएगा और प्रदेश में हरित क्त्रसंति लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed