फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बर्फबारी के लिए निगम तैयार, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

बर्फबारी के लिए निगम तैयार, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के लिए निगम तैयार, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
शिमला। राजधानी में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 12 फरवरी से प्रदेश भर में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में निगम प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

शहर में बर्फबारी से निपटने के लिए निगम ने दो सौ कर्मचारी तैनात किए हैं। इसके अलावा 3 जेसीबी और दो रोबोट भी शहर में बर्फ हटाने का जिम्मा संभालेंगे। यदि बर्फबारी होती है तो सबसे पहले आईजीएमसी, कमला नेहरू अस्पताल और रिपन अस्पताल के सड़क मार्गों और पैदल रास्तों से बर्फ हटाई जाएगी। इसके बाद आम रास्तों और वार्डों की सड़कों से बर्फ साफ की जाएगी। निगम ने सभी अहम सड़कों पर मिट्टी के ढेर भी रखे हैं, ताकि फिसलन से बचने के लिए मिट्टी सड़क पर बिछाई जा सके। पिछली बर्फबारी के दौरान भी निगम ने महज 24 घंटे के भीतर शहर के सभी रोड से बर्फ हटा दी थी। ऐसे में इस बार भी प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की है। निगम आयुक्त रोहित जमवाल ने बताया कि बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए तैयारियां पूरी की गई हैं।
विज्ञापन


1916 डायल करें, मिलेगी मदद
शहरवासी बर्फबारी के दौरान पानी, सड़क बहाल करने को लेकर नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 1916 से भी मदद ले सकते हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि लोग अपनी शिकायतें इस नंबर पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed