फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   न्यूनतम बस किराया पांच रुपये करने की कवायद शुरू

न्यूनतम बस किराया पांच रुपये करने की कवायद शुरू

Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
न्यूनतम बस किराया पांच रुपये करने की कवायद शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। निजी बस ऑपरेटरों ने बसों में न्यूनतम किराया 3 से 5 रुपये करने की कवायद शुरू कर दी है। किराये में बढ़ोतरी पर सरकार की मुहर लगाने के लिए बस ऑपरेटर विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान परिवहन मंत्री से मिलने जा रहे हैं। शिमला शहर में निजी और एचआरटीसी बसों के लिए ज्वाइंट टाइम टेबल बनाने की मांग भी परिवहन मंत्री के समक्ष उठाने की तैयारी है।
निजी बस ऑपरेटरों ने गत अक्तूबर माह में आचार संहिता लगने पर न्यूनतम किराये में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी थी। बसों में सवारियों से बढ़ा हुआ किराया वसूलना भी शुरू कर दिया था, लेकिन परिवहन विभाग की सख्ती के बाद दोबारा न्यूनतम किराया 3 रुपये वसूलना शुरू कर दिया। अब जबकि सरकार बदल चुकी है तो बस ऑपरेटरों को किराये में बढ़ोतरी की दोबारा उम्मीद जगी है। हिमाचल प्रदेश प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव रमेश कमल ने बताया कि परिवहन मंत्री से न्यूनतम किराया 5 रुपये करने, एचआरटीसी के पास कलस्टर में संचालन के लिए आई बसें संबंधित कलस्टर में ही चलाने के आदेश जारी करने, रूट परमिटों की बंदरबांट बंद कर एचआरटीसी और प्राइवेट ऑपरेटरों के लिए एक मापदंड तय करने, टैक्स पर लगाया गया टैक्स (ग्रीन सेस) वापस लेने और टैक्स के हिसाब से किराया निर्धारित करने की मांग उठाई जाएगी। निजी बस ऑपरेटर यूनियन शिमला के महासचिव अमित चड्ढा ने बताया कि परिवहन मंत्री से शिमला शहर के लिए ज्वाइंट टाइम टेबल बनाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में 3 रुपये है न्यूनतम किराया
न्यूनतम बस किराया 3 रुपये निर्धारित किया गया है। यह किराया तीन किलोमीटर तक का है। अगर कोई सवारी 3 किलोमीटर से ज्यादा बस में सफर करती है तो उन्हें 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस ऑपरेटर रहे हैं परिवहन मंत्री, उनसे कई उम्मीदें
बस ऑपरेटरों का मानना है कि परिवहन मंत्री खुद भी प्राइवेट बस ऑपरेटर रहे हैं। वह ऑपरेटरों की दिक्कतें अच्छे से समझते हैं। बस ऑपरेटरों को उम्मीद है कि परिवहन मंत्री उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed