फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बद्दी सात

बद्दी सात

Fri, 15 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
बद्दी सात
नालागढ़ में 18 रेहड़ियां जब्त पचास वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

नप और पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
लोगों को सड़क पर सामान न फैलाने की कड़ी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)।
नालागढ़ शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए नप ने पुलिस बल के साथ मुहिम छेड़ दी है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शहर में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के धड़ाधड़ चालान काट रही है। परिषद ने शुक्रवार को जहां 18 रेहडिय़ों को जब्त किया और नो पार्किंग जोन में खड़े 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे।
नप की अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चली कार्रवाई में पुलिस का भी सहयोग मांगा गया था। इस पर पुलिस की टीम ने शहर के नो पार्किंग जोन पर खड़े वाहनों के चालान काटे। नप की इस कार्रवाई से जहां रेहड़ी फड़ी धारकों सहित दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अब वाहन चालकों में भी खलबली मची हुई है। नगर परिषद का शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। नप द्वारा लगातार शहर में जहां रेहड़ी फड़ी धारकों पर नकेल कसी जा रही है, वहीं शहर की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सजाए जा रहे सामान को उठवाया। यह कार्रवाई नगर परिषद के सर्वेयर बलजीत राणा की अगुवाई में की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सूरम सिंह ठाकुर के नेतृत्व वाली पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल इंद्र सिंह और कांस्टेबल गुरदेव सिंह ने नो पार्किंग जोन में खड़े 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे है।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि नप ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। बाजारों में किसी को भी अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। परिषद की इस मुहिम में पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ट्रैफिक इंचार्ज नालागढ़ सूरम सिंह ठाकुर ने कहा कि परिषद के साथ मिलकर यातायात पुलिस ने शहर के नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में रहती है भारी भीड़
शहर के बाजारों में भारी भीड़ रहती है और लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। लेकिन सड़कों के किनारे वाहनों और रेहड़ियों के खड़े होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बाजार संकरे होने के कारण अक्सर हादसों की भी आशंका रहती है। लोगों की भारी शिकायतों के बाद अब नप ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed