फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   191 crore embezzlement: CBI interrogated the then executive director of SJVNL

191 करोड़ का गड़बड़झाला: एसजेवीएनएल के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक से सीबीआई ने की पूछताछ

Wed, 17 Jan 2024 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 07:53 PM IST
सार

191 करोड़ रुपये के कथित गड़बड़झाले के मामले में सीबीआई ने एसजेवीएनएल के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक आरके अग्रवाल से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
191 crore embezzlement: CBI interrogated the then executive director of SJVNL
सीबीआई (सांकेतिक)। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के अहमद नगर स्थित सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में 191 करोड़ रुपये के कथित गड़बड़झाले के मामले में सीबीआई ने एसजेवीएनएल के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक आरके अग्रवाल से पूछताछ की है। करीब चार घंटे लंबी पूछताछ के दौरान सीबीआई ने बयान की वीडियो बनाई है। सीबीआई से जुडे सूत्र बताते हैं कि अब इस मामले में पूछताछ के लिए मुख्य महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त) और उप महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त) को नोटिस जारी कर के लिए लिए सीबीआई कार्यालय शिमला बुलाया है।

विज्ञापन


इन तीनों एसजेवीएनएल के तत्कालीन अधिकारियों से पूछताछ पूरी होने के बाद एफआईआर में नामजद कंपनी कंस्लटेंट को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित पवन ऊर्जा संयंत्र की स्थापना में बरती गई लापरवाही को लेकर शिमला थाना में मामला दर्ज किया है। यह मामला एसजेवीएनएल सार्वजनिक उपक्रम के तत्कालीन 3 अधिकारियों के साथ ही 1 निजी कंपनी के 2 प्रतिनिधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed