{"_id":"6ae95f317c4da76bdb06bb4b","slug":"kullu-anni-hrtc-bus-accident-averted-after-road-collapse-near-khaner-village-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: कुल्लू-आनी सड़क पर धंसी सड़क, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू-आनी सड़क पर धंसी सड़क, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची एचआरटीसी बस
Tue, 03 Nov 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:44 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार शाम कुल्लू-आनी मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। खनेर गांव के पास सड़क अचानक धंसने से एचआरटीसी बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। बस में छह से आठ यात्री सवार थे। करीब तीन घंटे बाद मशीन की मदद से बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
कुल्लू-आनी मार्ग पर बड़ा हादसा टला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार शाम कुल्लू-आनी वाया शुश मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खनेर गांव के पास अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसकी चपेट में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस आ गई। सड़क धंसने से बस का अगला टायर सड़क के किनारे से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई।
विज्ञापन
बस में सवार यात्रियों में मची अफरा-तफरी
घटना के समय बस में करीब छह से आठ यात्री मौजूद थे। अचानक सड़क धंसने और बस का अगला टायर बाहर निकलने से यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालांकि, बस चालक की सूझबूझ और परिस्थितियों के चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
जेसीबी से नहीं निकली बस, मशीन की लेनी पड़ी मदद
हादसे के बाद बस को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। सबसे पहले जेसीबी मशीन की सहायता से बस निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद देर शाम करीब सात से आठ बजे के बीच एलएनटी मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद बस को सड़क से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान बस करीब तीन घंटे तक मौके पर फंसी रही।
विज्ञापन
एचआरटीसी अधिकारी ने की घटना की पुष्टि
एचआरटीसी कुल्लू के उप मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि सड़क धंसने के कारण बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया था। हालांकि, घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।