Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Rampur MLA Nand Lal Dies During Treatment at Shimla's Chamiyana Hospital

हिमाचल: रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल का निधन, पार्थिव देह पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब, हर आंख नम

Tue, 03 Nov 2026 09:44 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Nov 2026 09:44 AM IST
सार

शिमला जिले के रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक एवं सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का मंगलवार को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे नंद लाल (72) ने चमियाना अस्पताल में सुबह 5:30 बजे अंतिम सांस ली।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Rampur MLA Nand Lal Dies During Treatment at Shimla's Chamiyana Hospital
रामपुर विधायक नंदलाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक एवं सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का मंगलवार को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे नंद लाल (72) ने चमियाना अस्पताल में सुबह 5:30 बजे अंतिम सांस ली। सोमवार को स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पेसमेकर लगाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। इससे पहले वह आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन थे। बुधवार को उनके पैतृक गांव देवठी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत अन्य मंत्री और विधायक उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


2007 में पहली बार बने विधायक
16 अप्रैल 1954 को रामपुर के देवठी गांव में जन्मे नंद लाल स्नातकोत्तर करने के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में भर्ती हुए थे। कमांडो के रूप में सेवाएं देने के बाद वर्ष 1985 में वह विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में शामिल हुए। वह 1997 तक एसपीजी में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, चंद्रशेखर और सोनिया गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई। नौकरी से वीआरएस लेने के बाद वर्ष 2007 में उन्होंने रामपुर से सियासी पारी शुरू की। वह लगातार चार बार 2007, 2012, 2017 और 2022 में रामपुर से विधायक चुने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा बल से राजनीति तक का सफर
वह वर्ष 2013 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव भी रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबियों में गिने जाते थे। उधर, नंद लाल के निधन की सूचना के बाद प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के तहत आयोजित खेल गतिविधियां स्थगित कर दी हैं। बुधवार को भी आयोजन नहीं होंगे। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे देवठी में अंतिम संस्कार होगा। मुख्यमंत्री सुबह हेलिकॉप्टर से मझाली खेल मैदान पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से देवठी जाकर अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार सुबह 10 बजे उनकी पार्थिव देह चमियाना अस्पताल से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाई गई। यहां मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। दोपहर 3:30 बजे पार्थिव देह शिमला से रामपुर पहुंची। सर्किट हाउस में अंतिम दर्शन के बाद शाम को देह देवठी ले जाई गई।




राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नंद लाल के निधन पर जताया शोक
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि नंद लाल ने सदैव जनकल्याण के लिए समर्पण भाव से कार्य किया। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को क्षेत्र की जनता हमेशा याद रखेगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

Trending Videos

नंद लाल के निधन पर रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला की पूर्व निर्धारित गतिविधियां स्थगित
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल के आकस्मिक निधन पर उपमंडल प्रशासन रामपुर बुशहर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रशासन ने उनके निधन को रामपुर क्षेत्र और समस्त प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।



उपमंडलाधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नंद लाल अपने सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र के विकास और समाज के प्रति समर्पित रहे। उनके योगदान और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। साथ ही ईश्वर से परिवारजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई है। नंद लाल के निधन के चलते प्रशासन ने मंगलवार, 3 और 4 नवंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के तहत आयोजित होने वाली पूर्व निर्धारित गतिविधियों को स्थगित कर दिया है।

शिमला में श्रद्धांजलि, रामपुर में पार्थिव देह पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब, हर आंख नम
 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर के विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष दिवंगत नंदलाल की पार्थिव देह मंगलवार को जैसे ही रामपुर पहुंची, पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया और अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इससे पहले राजधानी शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और आईटीबीपी अधिकारियों ने अपने पूर्व साथी को नम आंखों से विदाई दी। मंगलवार सुबह अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज चमियाना से पार्थिव देह राजीव भवन लाई गई, जहां उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। तारादेवी स्थित आईटीबीपी के सैन्य अधिकारियों ने भी अपने पूर्व अधिकारी को नमन किया।

पार्थिव देह पैतृक गांव देवठी ले जाई गई
अपराह्न तीन बजे पार्थिव देह रामपुर सीमा पर भैरा खड्ड पहुंची, जहां से विशाल अंतिम यात्रा शुरू हुई। परिधि गृह रामपुर में सैकड़ों लोगों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन किए। नेताओं ने उनकी पत्नी सत्या धीमान, पुत्र अभिषेक धीमान और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। शाम पौने पांच बजे पार्थिव देह पैतृक गांव देवठी ले जाई गई। वहां भी अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा और देर रात तक लोग आवास पर डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed