{"_id":"5c96690fbdec221445021dcb","slug":"181553361167-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग न दिया गीला और सूखा कचरा तो नहीं उठाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग न दिया गीला और सूखा कचरा तो नहीं उठाएगा निगम
Sun, 24 Mar 2019 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि अब गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं रखा तो नगर निगम के सैहब कर्मचारी उस घर से कचरा ही नहीं उठाएंगे। कचरे को अलग उठाने की योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नगर निगम अब सख्ती बरतने जा रहा है। शनिवार शाम नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने सैहब और सफाई कर्मचारियों के साथ इस बारे में बैठक की। कर्मचारियों ने बताया कि ज्यादातर लोग बार-बार कहने के बावजूद गीला और सूखा कचरा अलग नहीं दे रहे। सिर्फ गिने चुने लोग ही कचरा अलग दे रहे हैं।
विज्ञापन
यदि सभी लोग अलग कचरा नहीं देंगे तो इस योजना को लागू करना मुश्किल हो जाएगा। बैठक में फैसला लिया कि लोगों को अंतिम बार कचरा अलग रखने की अपील की जाएगी। इसके बाद इन्हें कुछ दिनों का वक्त भी दिया जाएगा ताकि ये गीला और सूखा कचरा अलग दें। यदि इस अवधि के बाद भी नहीं सुधरे तो इनके घर से कचरा उठाना ही बंद कर दिया जाएगा। निगम आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को भी गीला और सूखा कचरा अलग उठाने के लिए अलग बैग रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पहली अप्रैल से लागू होनी है योजना
शहर में गीला और सूखा कचरा अलग उठाने की योजना पहली अप्रैल से रिलॉंच की जा रही है। पिछले साल भी निगम ने यह योजना चलाई थी। लेकिन न तो ज्यादातर लोगों ने अलग कचरा दिया और न ही सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने अलग कचरा उठाया। ऐसे में यह योजना फेल हो गई जिसका खामियाजा स्वच्छता रैकिंग में भुगतना पड़ा। शिमला टॉप 100 शहरों में भी शामिल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन