{"_id":"5c59c6c1bdec224be317ea1f","slug":"181549387457-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर की ऑडियो क्लिप मामले की जांच से हट सकते हैं आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर की ऑडियो क्लिप मामले की जांच से हट सकते हैं आयुक्त
Thu, 07 Feb 2019 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में नगर निगम अधिकारी के खिलाफ होने वाली जांच से आयुक्त पंकज राय हट सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इसकी फाइल वापस सरकार को भेजने की तैयारी चल रही है। पिछले हफ्ते ही सरकार ने अफसर के प्रमोशन और ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में कर्मचारियों की लिखित शिकायत पर जांच के आदेश दिए थे। इसकी फाइल भी नगर निगम के दफ्तर पहुंच चुकी है। लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं की गई है। कुछ कर्मचारियों ने अधिकारी की प्रमोशन को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार वायरल आडियो क्लिप में आयुक्त पर भी टिप्पणी की गई है। इसीलिए आयुक्त इस मामले की जांच नहीं कर सकते। निष्पक्ष जांच के लिए किसी दूसरे महकमे के अधिकारी को इसका जिम्मा सौंपा जा सकता है। हालांकि, अभी निगम के अफसर इस मामले पर बोलने से बच रहे हैं लेकिन जल्द ही इसकी फाइल बिना जांच किए सरकार को वापस भेजने की तैयारी है। यदि आयुक्त यह जांच नहीं करते तो शहरी विकास विभाग के निदेशक या अन्य अधिकारी को सरकार जांच का जिम्मा सौंप सकती है।
विज्ञापन
इन पहलुओं पर होनी है जांच
नगर निगम कर्मचारी यूनियन ने अफसर की प्रमोशन और लंबे समय तक तैनाती पर सवाल उठाए हैं। साल 2009 में भी एक कर्मचारी ने अफसर की प्रमोशन पर सवाल उठाए थे। इस बार भी कर्मचारियों ने इसी से जुड़े सवाल उठाए हैं। इन आरोपों में कितना दम है, इसका पता जांच में चलेगा। ऑडियो क्लिप मामले में भी जांच होनी है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी निगम की सीक्रेसी लीक कर रहे हैं। किराये के मुद्दे पर निगम की जानकारियां कुछेक कारोबारियों को भी बताई गई। नगर निगम के कई पार्षद भी सरकार पर मामले की जांच का दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन