{"_id":"5ab537ba4f1c1bbe758b712a","slug":"181521825722-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लूदो साल के बच्चे समेत 7 लोगों को स्वाइन फ्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लूदो साल के बच्चे समेत 7 लोगों को स्वाइन फ्लू
Sat, 16 Feb 2019 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैबिनेट स्तर के मंत्रियाें के इस बीमारी की चपेट में आने के बाद से अब भाजपा और कांग्रेस के विधायक भी डर गए हैं। स्थिति यह हो गई कि देर रात आईजीएमसी के पल्मोनरी विभाग के डॉक्टरों की एक टीम को भाजपा और कांग्रेस समेत पूर्व विधायक के सैंपल लेने के लिए भेजना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों विधायकों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए। इनमें नुरपूर के विधायक राकेश पठानिया, रेणुका से कांग्रेस विधायक विनय कुमार और जुब्बल के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर अस्पताल में कुल 13 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें कि 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें दो साल का बच्चा भी शामिल है। अस्पताल में यह सभी मरीज मौजूदा समय में अस्पताल में दाखिल है। आईजीएमसी में अब तक स्वाइन फ्लू के 122 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। आठ मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन